Noida News : उम्र 23 साल और मुकदमे 24.. कांस्टेबल के कत्ल के बाद हिस्ट्रीशीटर का हाफ एनकाउंटर..

Noida News – जितनी उसकी उम्र नहीं है, उससे ज्यादा मुकदमे उसके सिर पर हैं। जी हां, अब्दुल कादिर नाम है उसका। महज 23 साल की उम्र है और 24 आपराधिक मुकदमे अपने सिर पर लिए वो अपने इलाके का नामी हिस्ट्रीशीटर है। इसी हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने के लिए जब नोएडा पुलिस की टीम ने रविवार की रात को गाजियाबाद के मसूरी इलाके में दबिश दी, तो कादिर के गुर्गों ने नोएडा पुलिस पर पथराव कर दिया और गोलियां चलानी शुरू कर दी।

अफसोसनाक बात ये रही कि इस फायरिंग में नोएडा पुलिस के कांस्टेबल सौरभ देशवाल को गोली लग गई और उनकी जान चली गई। इसके बाद रविवार रात को ही गाजियाबाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और कादिर को घेर कर उसका हाफ एनकाउंटर कर डाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस एनकाउंटर में कादिर के पैरों में गोली लगी।

यूपी पुलिस जब भी गोली चलाती है, गोली अपराधियों की टांगों में लगती है। 90 फीसदी मामलों में जब अपराधी गोली चला कर भाग रहे होते हैं, तो उनकी बाइक भी फिसल कर गिर जाती है। नोएडा के पुलिस कांस्टेबल सौरभ की हत्या के मामले में दो और संदिग्ध अपराधियों के साथ ठीक ऐसा ही हुआ। दोनों संदिग्ध अपराधी एक बाइक में सवार होकर पुलिस पर गोली चला कर भाग रहे थे। लेकिन पुलिस ने ऐसा सटीक निशाना लगाया कि गोली दोनों की टांगों में लगी और उनकी बाइक फिसल कर गिर गई और दोनों धर लिए गए।

Noida News – एनकाउंटर.. कांस्टेबल के आरोपी क़ातिलों की टांगों में लगी गोली

ये एनकाउंटर गाजियाबाद के डीएमई अंडर पास के नजदीक हुआ। यहां पुलिस की स्वाट टीम नाका लगा कर खड़ी थी। तभी एक बाइक पर पुलिस ने दो लड़कों को आते हुए देखा। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन दोनों ने पुलिस पर गोली चला दी और बाइक तेज कर दी। अब बारी पुलिस की थी। पुलिस ने गोली चलाई और गोली सीधे दोनों की टांगों में जा लगी। बाइक फिसल कर गिरी और दोनों पकड़ लिए गए। दोनों की पहचान नोएडा के नाहल गांव के रहने वाले इलियास और अबरार के तौर पर हुई।

क्या तेज प्रताप यादव का हनीट्रैप हो गया? पढ़ें ये चौंकाने वाली खबर-

https://newschronicles.in/tej-pratap-yadav-anushka-yadav/

Noida News – 24 घंटे के अंदर पुलिस ने कर डाला हिसाब-किताब

ये वही इलियास और अबरार हैं, जिन्होंने रविवार की रात को नोएडा पुलिस तब गोलियां चलाई थी, जब नोएडा पुलिस गाजियाबाद में कादिर नाम के एक बदमाश को पकड़ने पहुंची थी। असल में इलियास और अबरार कादिर के ही गुर्गे हैं। अपने आका को बचाने के लिए उन्होंने पथराव और फायरिंग दोनों की थी। बदकिस्मती से नोएडा पुलिस के एक कांस्टेबल सौरभ को इस फायरिंग में गोली लग गई। जिन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अब महज, 24 घंटे गुजरते गुजरते नोएडा पुलिस ने कादिर और उसके दो गुर्गों का हाफ एनकाउंटर कर डाला।

Noida News : ग्रेटर नोएडा में इन 15 जगहों पर बनेंगे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, जल्द जारी होगा टेंडर..

About The Author