Noida News : कैब में बैठते ही सिगरेट पीने लगी लड़की, ड्राइवर ने रोका तो कर दिया बवाल, पुलिस भी..

Noida News – नोएडा में एक कैब ड्राइवर को अपनी गाड़ी के अंदर एक लड़की को सिगरेट पीने से रोकना महंगा पड़ गया। कैब में बैठी लड़की ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कैब ड्राइवर की कथित तौर पिटाई कर दी। हंगामा किया। यहां तक कि इस तमाशे का वीडियो बना रहे लोगों के फोन भी छीन कर जमीन पर पटक दिए। और तो और जब मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की ने थाना प्रभारी पर भी हाथ उठाने का आरोप लगाया।

Noida News – सिलसिलेवार ढंग से समझिए कैसे हुआ मामला

मामला सेक्टर 113 थाना एरिया के एफएनजी रोड का है। रविवार रात को लड़की ने सेक्टर 113 तक के लिए कैब बुक की थी। लड़की के साथ उसके दो साथी भी थे। खबरों के मुताबिक लड़की ने कैब में बैठते ही सिगरेट सुलगा ली और छल्ले  उड़ाने लगी। इसका ड्राइवर ने विरोध किया और उससे सिगरेट ना पीने को कहा। बस इसी बात पर लड़की और उसके साथियों ने हंगामा शुरू कर दिया और ड्राइवर के साथ कथित तौर पर मारपीट की। ड्राइवर ने पुलिस को बुलाया, तो लड़की पुलिस वालों से भी उलझ गई।

कैब में लड़की के हंगामे को लेकर दैनिक जागरण की खबर भी पढ़ सकते हैं-

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/

नया कोरोना कितना खतरनाक? जानिए डॉक्टरों से..

https://newschronicles.in/corona-virus-how-dangerous/

Noida News – पुलिस वालों से भिड़ गई, लोगों का फोन छीन कर पटक दिया

इल्जाम है कि लड़की ने एसएचओ पर हाथ उठाने का आरोप लगा कर शोर मचाना शुरू कर दिया। इल्जाम है कि लड़की नशे में थी। इस बवाल के बाद पुलिस ने लड़की और उसके दोनों साथियों के खिलाफ शांति भंग करने के इल्जाम में चालान कर दिया। पुलिस ने तीनों की मेडिकल जांच भी करवाई। फिलहाल इस वाकये का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Haryana News : चलती कार में 7 लोगों ने की खुदकुशी.. बाबा बागेश्वर की कथा से लौट रहे थे.. ये निकली वजह

About The Author