
Nimisha Priya News Update: क्या केरल की नर्स निमिषा प्रिया पर यमन में लटक रहा फांसी का फंदा हट गया है? क्या यमन में उसकी फांसी की सजा को रद्द कर दिया गया है? ग्लोबल पीस इनिशिएटिव नाम की एक संस्था के प्रमुख और ईसाई धर्म प्रचारक डॉ के ए पाल ने कुछ ऐसा ही दावा किया है। पाल ने एक वीडियो संदेश जारी कर यमन के नेताओं और पीएम मोदी को शुक्रिया कहा है।
डॉ पाल ने वीडियो मैसेज के जरिए किया दावा
डॉ पाल ने कहा कि पिछले दस दिनों से यमन के नेता दिन रात इस काम के लिए मेहनत कर रहे थे। अब निमिषा की सजा रद्द हो गई है। वो बहुत जल्द भारत लौटेगी। डॉ पाल ने कहा कि भारत सरकार ने भी निमिषा की जान बचाने के लिए काफी कुछ किया।
केरल के ग्रैंड मुफ्ती ने टलवा दी थी फांसी
इससे पहले केरल के ग्रैंड मुफ्ती ने यमन के धार्मिक नेताओं से बात कर निमिषा की फांसी कुछ दिनों के लिए टलवा दी थी। हालांकि डॉ पाल के इस नए दावे के अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया में डॉक्टर पाल का दावा सुनिए–
https://x.com/KAPaulOfficial/status/
अपने पार्टनर का निमिषा ने किया था कत्ल
केरल की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया यमन के नागरिक तलाल अब्दो मेहदी के साथ वहां एक क्लिनिक चलाती थी। जिसे लेकर दोनों में विवाद था। इसी सिलसिले में निमिषा ने उसका कत्ल कर उसकी लाश के टुकड़े करवा दिए थे। बाद वो पकड़ी गई और उसने कोर्ट में अपना जुर्म कबूल लिया। उसे 16 जुलाई को फांसी होनी थी।