
Muskan Pregnant. जब बाहर थे नशे में डूबे रहते थे मुस्कान और साहिल.
Muskan Rastogi – ब्वॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ को मौत के घाट उतारने वाली मुस्कान की कहानी बड़ी ही अजीब है। इसमें हर रोज नए नए ट्विस्ट आ रहे हैं। जांच में जो तथ्य हाथ लगे हैं, उससे पता चला है कि मुस्कान को अपने पति की हत्या करने का रत्ती भर भी अफसोस नहीं था। बल्कि वो पति के पैसों पर ही अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ऐश कर रही थी। उसके लिए केक खरीद रही थी, उसके साथ होली मना रही थी और डांस भी कर रही थी। खुलेआम अपने ब्वॉयफ्रेंड को किस कर रही थी और वीडियोज भी बना रही थी। (Muskan Rastogi)
Muskan Rastogi – मुस्कान और साहिल के कई वीडियोज आए सामने
अब साहिल और मुस्कान के कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें दोनों 14 मार्च को होली मनाते हुए और 16 मार्च को बर्थ डे सेलिब्रेट करते हुए दिख रहे हैं। दोनों ने मेरठ में सौरभ का कत्ल 3 और 4 मार्च की दरम्यानी रात को किया था। जिसके बाद दोनों घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश चले गए थे। समझा जाता है कि ये तस्वीरें और वीडियोज वहीं के हैं।
क़त्ल के बाद ब्वॉयफ्रेंड के साथ काटा केक-
https://x.com/hindipatrakar/status/
Muskan Rastogi – ब्वॉयफ्रेंड के लिए कैब ड्राइवर से मंगवाया केक
इसी के साथ मुस्कान का एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें वो कैब ड्राइवर से बात करती हुई सुनाई दे रही है। मुस्कान अपने पति की हत्या करने के बाद जब ब्वॉयफ्रेंड साहिल के साथ हिमाचल प्रदेश घूम रही थी, उस समय उसने अपने ड्राइवर को ऑडियो मैसेज भेज कर साहिल के लिए केक ऑर्डर किया था और कहा था कि ये केक वो उसके कमरे में दे जाए। मुस्कान ब्वॉयफ्रेंड साहिल को सरप्राइज देना चाहती थी।
मुस्कान का वो ऑडियो सुनिए जिसमें वो पति के कत्ल के बाद ब्वॉयफ्रेंड के लिए केक मंगवा रही थी-
https://x.com/SachinGuptaUP/status/
सौरभ मर्डर केस पर न्यूज क्रॉनिकल्स की ये रिपोर्ट भी पढ़ें-
https://newschronicles.in/meerut-news-today-5472-2/
मुस्कान और साहिल ने सौरभ की लाश को ड्रम में डाल कर भरा था सीमेंट
मुस्कान और साहिल को मेरठ पुलिस ने 18 मार्च को गिरफ्तार किया था। दोनों की निशानदेही के बाद पुलिस ने मुस्कान के किराये के मकान से उसके पति सौरभ की लाश बरामद की थी। जिसे मुस्कान और साहिल ने मिल कर एक ड्रम में डाल कर सीमेंट से सील कर दिया था। पुलिस ने जब लाश बरामद की और उसे सीमेंट से बाहर निकाला, तो पता चला कि मुस्कान और साहिल ने मिल कर सौरभ का गला और उसकी हथेलियां काट कर अलग कर दी थी। मुस्कान अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिल कर अपने पति सौरभ से पीछा छुड़ाना चाहती थी।
Meerut Murder : डिप्रेशन का नाटक.. डॉक्टर की पर्ची.. गूगल रिसर्च.. और तब सोये पति पर चाकू से वार..