MP News : 5 रुपये की कलम का झगड़ा, 2 साल तक बदले का इंतजार.. स्कूली बच्चे की भयानक हत्या..

MP News – मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के गांव पथराहा का रहने वाला 16 साल का एक लड़का 8 अप्रैल को सुशील पाल अपने घर से घूमने के लिए निकला। लेकिन फिर लौट कर नहीं आया। सुशील के घर वालों ने अपने तौर पर बच्चे को बहुत ढूंढा और थाने में रिपोर्ट भी लिखवाई। पर उसका कोई पता नहीं चला। धीरे-धीरे वक्त गुजरता रहा। घर वाले हताश होने लगे। इसी बीच खबर आई कि पास के बहुती झरने के पास किसी आदमी की सड़ी गली लाश मिली है। ये लाश क्या थी, एक कंकाल था।

MP News – महीने भर बाद झरने के पास मिली लड़के की लाश

अब पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। कंकाल के कपड़ों और कुछ दूसरी चीज़ों से मरने वाले शख्स की पहचान हो गई। ये कोई और नहीं बल्कि महीने भर पहले गायब हुआ लड़का सुशील पाल ही था। गुमशुदगी के मामले में लापरवाही से तफ्तीश कर रही पुलिस ने अब लड़के की मौत के बाद मामले की गंभीरता से जांच की और ये पता लगाने की कोशिश की कि आखिरी बार सुशील पाल को किनके साथ देखा गया था।

MP News – स्कूली दोस्तों ने कबूली कत्ल करने की बात

इस कोशिश में पुलिस को उसी के स्कूल में पढ़ने वाले कुछ लड़कों को पता चला। जिनमें शमशाद मोहम्मद, योगेश कुमार रावत और मौसम कौल शामिल थे। पुलिस ने इन लड़कों से पूछताछ की, तो शुरू में तो लड़कों ने झूठ बोला। लेकिन बाद में उन्होंने कबूल कर लिया कि 8 अप्रैल को उन्होंने ही सुशील पाल की हत्या कर लाश बहुती झरने के पास जंगलों में फेंक दी थी। इस सिलसिले में पुलिस ने इन तीन लड़कों के साथ-साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा है।

MP News – महज 5 रुपये के पेन की वजह से कर दी हत्या?

मगर अब सवाल ये था कि आखिर लड़के का कत्ल क्यों हुआ? तो जवाब है महज 5 रुपये की एक कलम के लिए और वो भी 2 साल बाद। असल में 2 साल पहले यानी साल 2023 में सुशील पाल की एक मामूली सी कलम चोरी हो गई थी। जिसका शक शमशाद पर था। तब दोनों हायर सेकेंडरी स्कूल ढेरा में साथ-साथ पढ़ते थे। (खबर जारी है. नीचे पढ़ें)

50 से ज्यादा लोगों का कत्ल करने वाले सीरियल किलर की कहानी-

Serial Killer Doctor Death : 50 से ज्यादा हत्याएं, मगरमच्छों को खिलाई लाशें.. ये आदमी है या हैवान?

इस कलम को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और सुशील अपने चाचा को बुला कर लाया। जिन्होंने शमशाद को डांट लगाई। बस फिर क्या था? शमशाद दो सालों से बदले की आग में जल रहा था और 8 अप्रैल को मौका मिलते ही उसने सुशील की अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगा कर भाग निकला। लेकिन कुछ मुखबिरों की इत्तिला और चश्मदीदों की गवाही से आखिरकार इस मामले का खुलासा हो ही गया।

UP News : पोर्न साइट की हीरोइन ‘मीना’ निकला अपना पति, डॉक्टर की करतूत देख सदमे में बीवी, घमासान चालू..

About The Author