Miracle Of God : जब परमवीर चक्र विजेता ने देखा संत प्रेमानंद का चमत्कार.. मौत के मुंह से लौटा बेटा..

Miracle Of God – वृंदावन के चर्चित संत प्रेमानंद जी के आश्रम में लगभग हर रोज कुछ ना कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने-सुनने के बाद आस्था और विश्वास बढ़ता चला जाता है। अब आश्रम का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव संत प्रेमानंद से मिलने पहुंचे हैं। वो झुक कर संत को प्रणाम करते हैं, उनका आशीर्वाद लेते हैं और फिर उसके बाद जो कुछ सुनाते हैं, उसे सुन कर खुद संत प्रेमानंद भी कुछ देर के लिए हतप्रभ रह जाते हैं। वो बताते हैं कि उनके आशीर्वाद और कृपा से उनका बेटा भयानक एक्सिडेंट का शिकार होने के बावजूद मौत के मुंह से वापस लौट आया। (Miracle Of God)

Miracle Of God- हवाई जहाज में उड़ते हुए जो देखा, वो सच हो गया

योगेंद्र सिंह बताते हैं कि वो किसी ट्रेनिंग के लिए सिलसिले में घर से दूर कोयंबटूर में थे। इस दौरान उन्हें खबर मिली कि उनका बेटा भयानक एक्सिडेंट का शिकार हो गया है। चोट इतनी ज्यादा है कि बचने की उम्मीद तकरीबन ना के बराबर है। योगेंद्र सिंह बताते हैं कि ऐसा सुनने के बावजूद उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी और सबकुछ उनके यानी संत प्रेमानंद जी के हवाले कर दिया। इसके बाद वो फ्लाइट लेकर बेटे के पास जाने लगे और फ्लाइट के दो घंटे में उन्होंने देखा कि संत प्रेमानंद स्वयं डॉक्टर के रूप में उनके बेटे का ऑपरेशन कर रहे हैं। ब्रेन में जमा खून के थक्कों को निकाल रहे हैं।

Miracle Of God – करगिल युद्ध के समय भी भगवान ने की रक्षा

इसके बाद जब वो अस्पताल पहुंचे, तो उन्होंने खुद डॉक्टर से कहा कि अब उनका बेटा ठीक है। जबकि उल्टा डॉक्टर ये कह रहे थे कि उन्हें कोई उम्मीद नहीं है। आखिर वही हुआ। पांच दिन के बाद बेटे ने अपनी आंखें खोली। योगेंद्र सिंह ने बताया कि ये उनके जीवन का दूसरा ऐसा एक्सपीरिएंस था। पहला तब हुआ था, जब वो कारगिल की लड़ाई लड़ रहे थे और उन्हें गोलियां मारी जा रही थी, तब भी उन्होंने सबकुछ ईश्वर को समर्पित कर दिया था और आज भी किया और इस तरह आपकी यानी संत प्रेमानंद की वो वाणी सत्य साबित हुई, जिसमें वो लोगों को भगवान पर आस्था रखने और भक्ति करने की सीख देते हैं।
संत प्रेमानंद और परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह का वीडियो देखें-
जब संत प्रेमानंद ने खुद बताया वो कब तक जिएंगे..

Miracle Of God – इसलिए लोग करते हैं संत प्रेमानंद का सम्मान

इसके बाद संत प्रेमानंद ने स्वयं तो रत्ती भर भी क्रेडिट नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि भगवान सबकुछ कर सकते हैं। पूर्व जन्म के हमारे कर्म कई बार हमें परेशानी में डालते हैं, लेकिन अगर इस जन्म में हम भाव भक्ति से रहें, तो पूर्व जन्म के उन बुरे कर्म फल को कम कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने अपना ही उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व जन्म के कुछ कर्मों के चलते ही स्वयं उनकी दोनों किडनियां खराब हो गईं, लेकिन इस जन्म की भक्ति से वो हार नहीं मान रहे हैं और सत्कर्म में लगे हुए हैं। योगेंद्र सिंह यादव वही आर्मी ऑफिसर हैं, जिन्हें कारगिल युद्ध के दौरान 15 गोलियां लगी थीं, फिर वो लड़ते रहे और कई पाकिस्तानी सैनिकों को ठिकाने लगा दिया। उनकी वीरता का कोई सानी नहीं।

Vivo V40e – एक बेहतरीन फ़ोन, इस प्लेटफ़ॉर्म पर है सुपर ऑफ़र, मिस किया तो पछताएंगे

About The Author