Skip to content
News Chronicles

News Chronicles

Curious. Connected. Confident.

Primary Menu
  • Home
  • ऑटो
  • Road construction update
  • टेक्नोलॉजी
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • मनोरंजन
  • Mika Singh And Ranveer Allahbadia – जिनके घर शीशे के हों.. रणवीर पर बोल कर बुरे फंसे मीका सिंह
  • मनोरंजन

Mika Singh And Ranveer Allahbadia – जिनके घर शीशे के हों.. रणवीर पर बोल कर बुरे फंसे मीका सिंह

News Chronicles February 12, 2025
mika ranv

Mika Singh And Ranveer Allahbadia.

Mika Singh And Ranveer Allahbadia – वो कहते हैं न कि जिनके घर शीशे के हों, वो दूसरे के घरों पे पत्थर नहीं फेंका करते। रणवीर इलाहबादिया पर कमेंट करके बॉलीवुड के नामी सिंगर मीका सिंह की हालत कुछ ऐसी ही हो गई। मीका सिंह ने रणवीर इलाहबादिया (Mika Singh And Ranveer Allahbadia) के बयान को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच अपनी टांग अड़ा दी है।

रणवीर और समय रैना पर मीका सिंह ने जारी किया वीडियो

उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि उन्हें हो या फिर दिलजीत दोसांझ जैसे किसी सिंगर को हो, जब उनका शो होता है, तो लोग उन्हें नसीहत देने पहुंच जाते हैं कि शराब पर गाने मत गाओ, ये मत करो, वो मत करो.. ये लोग रणवीर इलाहबादिया जैसे लोगों के शोज़ पर कोई टीका-टिप्पणी क्यों नहीं करते?

Ranveer Allahbadia and Samay Raina

मीका सिंह ने क्या की रणवीर पर टिप्पणी?

मीका सिंह ने सरकार भी सवाल खड़े किए और कहा कि ऐसे लोगों पर पहले ही पाबंदी लगनी चाहिए। इनके शो की भाषा बेहद खराब और वाहियात है। उन्होंने शो में मौजूद जनता को बेचारी कहते हुए कहा कि रणवीर जैसे लोग गालियां दे रहे हैं और बेचारी जनता मजे ले रही है। मीका ने कहा कि उनके माता-पिता, भाई-बहनों को ऐसे लोगों पर खुद रोक लगानी चाहिए।

रणवीर इलाहबादिया ने ऐसा क्या बोल दिया?

इसके बाद मीका सिंह के साथ क्या हुआ, आपको बताएंगे, लेकिन पहले रणवीर इलाहबादिया को लेकर शुरू हुआ विवाद जल्दी से समझ लीजिए। यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया हाल में कॉमेडियन समय रैना के एक शो इंडियाज गॉट लैटेंट में शामिल हुआ था। और शो में उसने पेरेंट्स और सेक्स को लेकर निहायत ही वाहियात टिप्पणी की। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर ऊबल पड़े। रणवीर, समय और बाकियों के खिलाफ फिलहाल मुंबई से लेकर असम तक में मुकदमे लिखे गए हैं और लिखे जा रहे हैं।

सोशल मीडिया में निशाने पर आ गए मीका सिंह

बहरहाल, रणवीर ने जो किया वो खैर गलत था ही, लेकिन मीका सिंह रणवीर के खिलाफ मोर्चा खोल कर फंस गए। सोशल मीडिया में अब मीका सिंह को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। राखी सावंत को कथित तौर पर जबरदस्ती किस करने का उनका विवाद याद दिलाते हुए लोगों ने कहा है कि जिसके घर शीशे के हों… लोगों ने दुबई में मीका सिंह की गिरफ्तारी की भी उन्हें याद दिला दी है।

A stylish man with a backpack boards a tram in bustling Budapest, Hungary, during the day.
News Chronicles

About The Author

News Chronicles

News Chronicles

See author's posts

Continue Reading

Previous: Mystery Of Kedarnath Dham – 1200 साल से भी ज़्यादा समय से बरकरार एक अनसुलझा रहस्य..
Next: Champions Trophy – Starc, Josh, Cummins सब के सब बाहर, अब ऑस्ट्रेलिया का क्या होगा?

Related Stories

Saiyaara
  • मनोरंजन

Saiyaara: सैयारा ने कमाई के मामले में तोड़े कई रिकॉर्ड.. अब अगला टारगेट 300 करोड़ का..

Tarun Dhalla July 26, 2025
Tanushree Dutta Nana Patekar
  • मनोरंजन

Tanushree Dutta Nana Patekar : क्यों फूट-फूट कर रोईं तनुश्री.. लगाया ये संगीन इल्जाम.. देखें VIDEO

Rahul Bhattacharya July 23, 2025
IMG-20250722-WA0008
  • मनोरंजन

TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जल्द होगी दयाबेन की वापसी.. मगर इस खबर में एक ट्विस्ट है.. जानें सच..

Tarun Dhalla July 22, 2025

You may have missed

IMG-20250806-WA0102
  • जनरल

Uttarakhand flash flood: 3000 फीट की ऊंचाई पर कैसे फटा बादल? वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

Tarun Dhalla August 6, 2025
IMG-20250805-WA0114
  • जनरल

Lion attack viral video: शिकार के मजे ले रहे शेर के बहुत पास पहुंचा इंसान, गुस्से में शेर ने जो किया वो भयानक था

Tarun Dhalla August 5, 2025
IMG-20250805-WA0092(1)
  • स्पोर्ट्स

Mohammed Siraj : बिरयानी से दूरी और कोहली का मोटिवेशन.. ये है सिराज की कामयाबी की कहानी

Tarun Dhalla August 5, 2025
IMG-20250804-WA0083
  • ऑटो

Tesla new charging station: भारत के बाजार में छाने की तैयारी, पहले शो रूम और अब चार्जिंग स्टेशन

Tarun Dhalla August 4, 2025
  • Home
  • ऑटो
  • Road construction update
  • टेक्नोलॉजी
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
2025 Copyright © All rights reserved. Newschronicles. | MoreNews by AF themes.