Meerut Marriage : दिखाई बेटी और शादी करा दी बेटी की मम्मी से.. 25 साल बड़ी दुल्हन ला कर फंसा अजीम..

Meerut Marriage : आपने वो कहावत तो सुनी होगी, सावधानी हटी दुर्घटना घटी। नहीं भी सुनी हो तो इसी कहावत के इर्द गिर्द बने अनगिनत मीम्स और रील जरूर देखें होंगे। अब मेरठ के एक नौजवान के साथ कुछ ऐसा ही हो गया है। बेचारे को शादी के लिए एक जवान और खूबसूरत लड़की दिखाई गई थी, मगर धोखे से उसकी शादी उसी लड़की की मां से करवा दी गई। जो उम्र में नौजवान से कम से कम 25 साल बड़ी है। यानी शादी बेटी से होनी थी, लेकिन हो मां से गई। ब्रह्मपुरी के रहने वाला अजीम अब अपने साथ हुए इस धोखे के बाद पुलिस थाने से लेकर एसएसपी ऑफिस तक के चक्कर काटता घूम रहा है। (Meerut Marriage)

Meerut Marriage – हमें तो अपनों ने लूटा.. गैरों में कहां दम था..

अजीम का इल्ज़ाम अपने ही भैया और भाभी पर है, जिन्होंने उसके साथ ये खेल कर दिया। उसने बताया कि उसे उसके भैया भाभी में अभी हाल ही में ईद के रोज़ फाजलपुर बुलाया था। उससे कहा गया कि वो एक बार आकर वहां अपने लिए एक लड़की पसंद कर ले। बात थी कि उसकी शादी उसकी भाभी की बड़ी बहन शायदा के बेटी से करवाई जाएगी। अजीम को बात पसंद आ गई। वो भैया भाभी के पास फाजलपुर पहुंच गया। वहां वो लड़की भी उसके सामने आई, जिससे उसकी शादी की बात थी। इत्तेफाक से उसे वो लड़की काफी पसंद भी आई।

Meerut Marriage – निकाह पढ़वाए जाने के दौरान हुआ धोखे का अहसास.. पर मिली धमकी

लेकिन सब कुछ तय हो जाने के बाद जब फाजलपुर की बड़ी मस्जिद में मौलवी साहब निकाह तो पढ़ा दिया। लेकिन जब कागजात पर दस्तख्त करवाने लगे, तब उसे पता चला कि उसकी शादी शायदा की बेटी से नहीं, बल्कि शायदा से हो रही है, जो उम्र में उससे 25 साल बड़ी है और विधवा भी है। अजीम की हालत कुछ ऐसी हो गई मानों काटो तो खून नहीं। हालांकि उसने फौरन वहीं पर अपना विरोध दर्ज करवाया, लेकिन उसके भैया भाभी समेत उनके बाकी रिश्तेदारों ने उसे ये कह कर चुप करवा दिया कि अगर उसने ज्यादा शोर मचाया या शादी से पीछे हटने की कोशिश की तो उसे रेप के मामले में फंसा दिया जाएगा।
अब अजीम करता भी तो क्या करता? हर तरफ से घिर चुका था। वो बुरा फंसा।
सोशल मीडिया में दूल्हे का दर्द भी सुन लीजिए-
इन दिनों सास दामाद का प्यार चर्चे में है. आप भी पढ़ें खबर-
कहानी का एक पहलू ये भी है कि अब शायदा अपने दूल्हे अजीम के साथ ही रहना चाहती है। लेकिन अजीम उसे साथ में रखना नहीं चाहता। उसका कहना है कि उसकी शादी शायदा की बेटी से तय हुई थी, लेकिन अब उससे दुगनी उम्र की महिला की उससे शादी करवा दी गई है। जिसके साथ वो किसी कीमत पर घर नहीं बसाएगा।

SDM Arrested : दिन-रात एक कर पढ़ाई की, SDM बने, फिर इस एक गलती ने कर दिया बर्बाद.. पहुंचा दिया जेल..

About The Author