Masjid Blast : धमाके में विजय और श्रीराम गिरफ्तार.. ब्लास्ट से पहले इंस्टा पर विस्फोटक के साथ डाला Video..

Masjid Blast – महाराष्ट्र के बीड जिले के अर्धा मसला गांव की मस्जिद में हुए विस्फोट के सिलसिले में पुलिस ने दो नौजवानों को गिरफ्तार किया है। दोनों पास के ही रहने वाले हैं और माइनिंग के काम से जुड़े बताए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने रात के अंधेरे में मस्जिद के पिछले दरवाजे से अंदर घुस कर वहां जिलेटिन की छड़ें रख दी थीं, जिनसे मस्जिद में विस्फोट किया गया। लेकिन गनीमत ये रही कि रात का वक्त होने की वजह से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। (Masjid Blast)

Masjid Blast – सामने आए इंस्टा वीडियो से नई सनसनी

लेकिन अब इस मामले में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नौजवान जिलेटिन की छड़ों के साथ अंधेरे में बैठा सिगरेट का धुआं उड़ाता हुआ नजर आ रहा है। वो एक गाने पर झूम रहा है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने इस सिलसिले में श्रीराम और विजय गवहाने नाम के जिन दो नौजवानों को गिरफ्तार किया है, ये वीडियो उन्हीं में से एक है। समझा जाता है कि मस्जिद में ब्लास्ट करने से पहले दोनों ने खुद ही ये वीडियो शूट किया और इंस्टाग्राम पर डाल कर सनसनी फैलाने की कोशिश की।

Masjid Blast – कांग्रेस प्रवक्ता ने सोशल मीडिया शेयर किया वीडियो

फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, जिस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए इसे महाराष्ट्र के लॉ एंड ऑर्डर से जोड़ कर सरकार की खिंचाई की है। वीडियो में दिख रहा लड़का जिस तरह जिलेटिन की छड़ों के साथ सिगरेट पीता हुआ दिख रहा है, उससे लगता है कि उसे खुद भी इस खतरे का अहसास नहीं है कि अगर ये छड़ें किसी तरह डेटोनेट हो गईं, तो उसका अंजाम क्या होगा। हालांकि न्यूज क्रॉनिकल्स अपने तौर पर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

देखें सुप्रिया श्रीनेत की ओर से शेयर किया गया वीडियो-

https://x.com/SupriyaShrinate/status/

न्यूज क्रॉनिकल्स की ये खबर भी देखें-

https://newschronicles.in/muslims-and-navratri-5924-2/

फिलहाल, पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ सीन ऑफ क्राइम से भी सबूत जुटाने की कोशिश की है। पुलिस को आशंका है कि ये आपसी विवाद या झगड़े का मामला हो सकता है। पुलिस ने लोगों को इस मामले में किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की हिदायत दी है और कहा है कि पुलिस अपना काम कर रही है। पुलिस का कहना है कि चूंकि दोनों ही लड़के माइनिंग के काम से जुड़े हैं, इसलिए जिलेटिन की छड़े हासिल करना और उनका उपयोग करना उन्हें पहले से आता है।

Ranya Rao News – गुप्त बेल्ट.. खास ड्रेस.. दनादन ट्रिप.. प्रोटोकॉल ऑफिसर, स्मगलर हीरोइन की मॉडस ऑपरेंडी

About The Author