Marriage Of Wife : ‘ये वाला’ दूल्हा पसंद नहीं, मैं ‘वो वाले’ दूल्हे से करूंगी शादी.. UP में दूसरी शादी का दूसरा केस..

Marriage Of Wife – अभी कुछ रोज पहले ही यूपी के संत कबीर नगर में एक महिला ने अपने पति और बच्चों की मौजूदगी में अपने प्रेमी संग ब्याह रचा लिया था। जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म रहा। हालांकि इस अजीबोगरीब शादी के चार दिन गुजरते गुजरते स्टोरी में ट्विस्ट आ गया और महिला फिर से अपने प्रेमी को छोड़ कर अपने पति और बच्चों के पास वापस लौट गई। अब यूपी के फर्रुखाबाद में ठीक वैसी ही एक और कहानी सामने आई है। हालांकि अभी सिर्फ शादी हुई है, घर वापसी नहीं हुई। (Marriage Of Wife)

Marriage Of Wife – शादी के बाद से ही पति से रहती ही अनबन

मामला फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली का है, जहां की रहने वाली वैष्णवी नाम की एक महिला की शादी साल 2023 में पटियाली इलाके के भंवर  सिंह के साथ हुई थी। लेकिन पति पत्नी के बीच कभी निभी ही नहीं। दोनों शादी के बाद  से ही लड़ते रहे। इसके बाद वैष्णवी ज्यादातर वक्त अपने मायके में ही रहती रही। लेकिन कहानी में तब विस्तार हुआ, जब वैष्णवी की अपने ही गांव के रहने वाले एक दूसरे लड़के मनोज से आंखें चार हो गईं। इसके बाद वो मायके में रह कर मनोज के साथ मिलने जुलने लगी।

Marriage Of Wife
Marriage Of Wife. महिला को पहला दूल्हा पसंद नहीं आया.

Marriage Of Wife – पत्नी का अपने गांव के लड़के से था अफेयर

पानी जब सर के ऊपर से गुजरने लगा, तो भंवर सिंह ने पहले अपने घर वालों से और फिर अपने ससुराल में बात की। अपनी पत्नी को वापस बुलाने की कोशिश की। लेकिन पत्नी वैष्णवी किसी और के प्यार में पागल थी। तो आखिरकार दोनों परिवारों ने ये तय किया कि वो वैष्णवी की शादी उसी लड़के से करवा देंगे, जिसे वो प्यार करती है। इसके बाद फर्रुखाबाद तहसील में वैष्णवी को उसके प्रेमी मनोज के साथ बुलाया गया, जहां मायके और ससुराल वालों की मौजूदगी में उसकी शादी मनोज से ही करवा दी गई।

सोशल मीडिया पर इस अजीब शादी का वीडियो देखें-

https://x.com/bstvlive/status/1909621777031930092

एक खराब पंखा भी किसी की शादी करवा सकता है-

https://newschronicles.in/fan-moment/

Marriage Of Wife – मायके और ससुराल वालों ने मिल कर करवाई वैष्णवी की दूसरी शादी

वैष्णवी की शादी में उसकी मां, घर वाले, पति और पति की मां यानी वैष्णवी की सास भी मौजूद रही। मंजर अजीबोगरीब था। लेकिन हालात के आगे हर कोई मजबूर था। शादी हुई और वैष्णवी हंसती मुस्कुराती मनोज के साथ अपने नए ससुराल चली गई। अब देखिए आगे-आगे होता है क्या? पहले हुई ठीक ऐसी ही एक घटना की खबर नीचे पढ़ें-

Ranya Rao News – गुप्त बेल्ट.. खास ड्रेस.. दनादन ट्रिप.. प्रोटोकॉल ऑफिसर, स्मगलर हीरोइन की मॉडस ऑपरेंडी

About The Author