Man Slept for 32 Hours – आप बहुत थक जाने पर आम तौर पर कितने घंटे सो सकते हैं? शायद आपका जवाब हो – 8 घंटे या फिर 12 घंटे.. बेशक हो सकता है कि आप अपनी नींद पूरी करने के लिए उठें और इसके बाद फिर से सो जाएं… लेकिन यूएई में करीब 50 साल के एक शख्स को अपने काम ऐसी थकान हुई कि वो 8, 9 या 12 घंटे तक नहीं बल्कि पूरे 32 घंटे तक सोता रहा। वो भी तब जब ऑफिस से लौट कर उसने कुछ देर के लिए ही आराम करने यानी एक पावर नैप लेने का फैसला किया था। (Man Slept for 32 Hours)
इसके बाद जब उसकी आंखें खुली तो उसे समझ ही नहीं आया कि कितने बजे हैं और वो कितने घंटे तक सोता रह गया। वो तो जब उसने घड़ी से लेकर कैलेंडर तक सबकुछ चेक किया, तो खुद ही अपनी इस नींद पर हैरान रह गया।
Man Slept for 32 Hours – उसे होश ही नहीं रहा कब 32 घंटे हो गए
जाहिर है ये शख्स 32 घंटे तक पूरी तरह दुनिया से कटा रहा। नींद से उठने के बाद उसने इतनी देर सो जाने का अहसास तब हुआ, जब उसने अपना मोबाइल फोन चेक किया। उसने देखा कि फोन में उसके घरवालों और दोस्तों के 50 से ज्यादा मिस्ड कॉल्स और मैसेजेज हैं। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि शायद कुछ गड़बड़ी हो गई। उसने फिर घड़ी और कैलेंडर देखा और तब पास के अस्पताल में जाने का फैसला किया।
डॉक्टरों ने उसे चेक किया और उसकी दिमागी हालत को गंभीर पाते हुए सीधे इंटेसिव केयर यूनिट यानी आईसीयू में भर्ती कर लिया। ये कोई मामूली थकान वाली नहीं थी, बल्कि डॉक्टरों ने इसे ऐसा दिमागी इनफेक्शन बताया है, जो जानलेवा भी साबित हो सकती थी। फिलहाल उस शख्स का इलाज चल रहा है।
Man Slept for 32 Hours – नींद खुली तो दिन बदल चुका था, तारीख बदल गई थी
इस सिलसिले में यूएई के अखबार खलीज टाइम्स ने एक खबर प्रकाशित की है। बताया है कि ये मामला शारजाह का है। पूरे 32 घंटे तक लगातार सोने वाले शख्स ने बताया है कि वो रात को साढ़े 8 बजे के आस-पास ऑफिस से घर लौटा था। उसने सोचा कि वो थोड़ी देर झपकी ले लेगा। इसके बाद जब वो उठा तो उसने देखा कि घड़ी में साढ़े 4 बज रहे थे। सुबह हो रही थी। उसे लगा कि शायद झपकी के चक्कर में वो 8 घंटे सो चुका है।
मगर उसे अपनी 32 घंटे की नींद का अहसास तब हुआ, जब उसे देखा कि उसके मोबाइल फोन की बैटरी तकरीबन खत्म हो चुकी है और मोबाइल फोन में बहुत से मिस्ड कॉल्स हैं। इसके बाद उसे कैलेंडर यानी डेट चेक की और जब उसे पता चला कि उसकी नींद इतनी लंबी कि पूरा का पूरा दिन बदल गया, उसे हैरानी हुई और वो डॉक्टर के पास गया।
आप खलीज टाइम्स की रिपोर्ट भी पढ़ सकते हैं-
https://www.khaleejtimes.com/lifestyle/health/
न्यूज क्रॉनिकल्स की ये हैरान करने वाली खबर पढ़ें-
https://newschronicles.in/sitapur-murder/
फिलहाल डॉक्टरों ने उसके दिमाग में रेयर फंगल इनफेक्शन की बात कही है। इलाज जारी है।
Cancer disease – भोजन करते वक़्त भी मिलते हैं कैंसर के संकेत, इन 5 प्वाइंट से पहचाने बीमारी के लक्षण