Skip to content
News Chronicles

News Chronicles

Curious. Connected. Confident.

Primary Menu
  • Home
  • ऑटो
  • Road construction update
  • टेक्नोलॉजी
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • मनोरंजन
  • Mamta Kulkarni – ‘लांबा-लांबा घूंघट’ वाली महाकुंभ में बनी महामंडलेश्वर, जानिए कैसे जीते जी कर लिया पिंडदान?
  • मनोरंजन

Mamta Kulkarni – ‘लांबा-लांबा घूंघट’ वाली महाकुंभ में बनी महामंडलेश्वर, जानिए कैसे जीते जी कर लिया पिंडदान?

News Chronicles January 25, 2025
mamta

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni – अपने दौर की बोल्ड और बिंदास अभिनेत्री ममता कुलकर्णी एकाएक सुर्खियों में आ गई हैं। जानते हैं क्यों? क्योंकि उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान अपनी जिंदगी को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। फैसला उनके पूरी तरह सांसारिक जीवन त्याग कर एक सन्यासिन की जिंदगी जीने का है। गुरुवार को ममता कुलकर्णी प्रयागराज पहुंची थी, उन्होंने कुंभ के मौके पर गंगास्नान किया और किन्नर अखाड़े में पट्टाभिषेक के बाद उन्होंने सन्यास ग्रहण कर लिया।
ममता कुलकर्णी अब बनीं यमाई ममतानंद गिरि
ममता कुलकर्णी का ये पट्टाभिषेक अखाड़े के आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने स्वयं करवाया। सन्यास लेने की प्रक्रिया के तहत उन्होंने पहले स्वयं अपना पिंडदान किया और फिर सन्यास ग्रहण किया। उन्हें नया नाम मिला, यमाई ममता नंद गिरि। यानी अब ममता कुलकर्णी, ममता कुलकर्णी नहीं, बल्कि यमाई ममता नंद गिरि कहलाएंगी।
पहले ही सन्यासिन का जीवन जी रही हैं ममता
चकाचौंध भरी जिंदगी से काफी पहले दूर जा चुकी ममता कुलकर्णी के बारे में कहते हैं कि वो पहले से ही एक सन्यासिन की जिंदगी जीती रही हैं। उन्होंने तपस्या और साधना में वक्त गुजारा है। अब जबकि महाकुंभ के दौरान उन्होंने औपचारिक रूप से सन्यास ग्रहण किया, तो इससे पहले नियम के मुताबिक उसने सन्यास जीवन से जुड़े कई सवाल पूछे गए। असल में ये उनकी परीक्षा थी। जब ममता कुलकर्णी ने खुद से पूछे गए सारे सवालों का सही उत्तर दिया, तो फिर उन्हें सन्यास की परीक्षा पास करवाई गई और उन्हें नया नाम और नई उपाधि मिली।
सन्यास के बावजूद एक्टिंग की छूट
ममता कुलकर्णी ने महाकुंभ में पहुंचने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उन्होंने कहा था कि वो मौनी अमावस्या के मौके पर महाकुंभ में स्नान करेंगी। काशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगी। लेकिन इसी बीच वो सीधे महाकुंभ पहुंच गई और धर्म के लिए काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने एक सन्यासिन के तौर पर जीवन गुजारने का फैसला किया। जिसे साधु संतों ने स्वीकार कर लिया। हालांकि इतना होने के बावजूद अखाड़े की ओर से यमाई ममता नंद गिरि को ये छूट दी गई हैं कि अगर उन्हें आगे भी फिल्मों में रोल मिलता है, तो वो रोल कर सकती हैं। अब ये पता नहीं हैं कि वो फिर से एक्टिंग करना चाहेंगी या नहीं?
छावा का ट्रैलर हुआ रिलीज, जानें कैसी होगी फिल्म-

Sambhaji Maharaj : हम शोर नहीं करते, सीधे शिकार करते हैं, ‘छावा’ का ट्रेलर देख कर रौंगटे खड़े हो जाएंगे

A stylish man with a backpack boards a tram in bustling Budapest, Hungary, during the day.
News Chronicles

About The Author

News Chronicles

News Chronicles

See author's posts

Continue Reading

Previous: Hisab Barabar – पूरी फ़िल्म में हिसाब बराबर करते रहे माधवन, लेकिन कुछ ‘अधूरा’ रह गया
Next: Akshay Kumar sky force – अक्की ने आते ही बांधा समां, पहले ही दिन बंपर कमाई, जाने पूरा लेखा-जोखा

Related Stories

Saiyaara
  • मनोरंजन

Saiyaara: सैयारा ने कमाई के मामले में तोड़े कई रिकॉर्ड.. अब अगला टारगेट 300 करोड़ का..

Tarun Dhalla July 26, 2025
Tanushree Dutta Nana Patekar
  • मनोरंजन

Tanushree Dutta Nana Patekar : क्यों फूट-फूट कर रोईं तनुश्री.. लगाया ये संगीन इल्जाम.. देखें VIDEO

Rahul Bhattacharya July 23, 2025
IMG-20250722-WA0008
  • मनोरंजन

TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जल्द होगी दयाबेन की वापसी.. मगर इस खबर में एक ट्विस्ट है.. जानें सच..

Tarun Dhalla July 22, 2025

You may have missed

IMG-20250806-WA0102
  • जनरल

Uttarakhand flash flood: 3000 फीट की ऊंचाई पर कैसे फटा बादल? वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

Tarun Dhalla August 6, 2025
IMG-20250805-WA0114
  • जनरल

Lion attack viral video: शिकार के मजे ले रहे शेर के बहुत पास पहुंचा इंसान, गुस्से में शेर ने जो किया वो भयानक था

Tarun Dhalla August 5, 2025
IMG-20250805-WA0092(1)
  • स्पोर्ट्स

Mohammed Siraj : बिरयानी से दूरी और कोहली का मोटिवेशन.. ये है सिराज की कामयाबी की कहानी

Tarun Dhalla August 5, 2025
IMG-20250804-WA0083
  • ऑटो

Tesla new charging station: भारत के बाजार में छाने की तैयारी, पहले शो रूम और अब चार्जिंग स्टेशन

Tarun Dhalla August 4, 2025
  • Home
  • ऑटो
  • Road construction update
  • टेक्नोलॉजी
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
2025 Copyright © All rights reserved. Newschronicles. | MoreNews by AF themes.