
Mainpuri news: यूपी के मैनपुरी में शनिवार सुबह सवेरे एक बड़ी वारदात हुई। एक सिरफिरे आशिक के मंदिर में पूजा करने पहुंची एक लड़की पर अचानक ही 4 गोलियां बरसा दी और वहीं खड़े होकर लड़की के मरने का इंतजार करने लगा। हालांकि जब लड़की का चचेरा भाई और बाकी लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकला।
पुलिस ने 3 घंटे में सिरफिरे आशिक को दबोचा
मामला शहर के सौतियाना मोहल्ले का है। लड़के की पहचान राहुल के रूप में हुई है। जो लड़की के घर से बमुश्किल डेढ़ सौ मीटर के फासले पर रहता है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तो भाग निकला। लेकिन पुलिस ने 3 घंटे में उसे दबोच लिया।
“वो मरी या नहीं अबतक? बताओ..”
हैरानी की बात ये रही कि आरोपी को पकड़ने के दौरान पुलिस को उसका एनकाउंटर करना पड़ा। उसके पैर में गोली लगी। लेकिन सिरफिरा आशिक फिर भी हंस रहा था और उसने उल्टा पुलिसवालों से ही पूछना शुरू कर दिया कि लड़की मरी या नहीं? हालांकि पुलिस वालों ने लड़की के लिए 4 बोतल खून भी दिया। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
शादी तय होने से चिढ़ कर किया हमला
पारिवारिक सूत्रों ने बताया है कि आरोपी से 3 साल पहले लड़की की बात होती थी। लेकिन इसके बाद लड़की दिल्ली चली गई। वो वहीं रहती है। घर वालों ने अब उसकी शादी तय कर दी है। जिससे चिढ़ कर आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला किया।