
MSD and Rajiv Shukla
Mahendra Singh Dhoni – क्या महेंद्र सिंह धोनी राजनीति में नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं? सवाल बड़ा है। क्योंकि कैप्टन कूल का सिर्फ भारत ही पूरी दुनिया में इतना बड़ा फैन बेस है कि अगर को राजनीति की पिच पर भी उतरते हैं, तो यहां भी कामयाबी के झंडे गाड़ सकते हैं। हालांकि सभी जानते हैं कि धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को लाइम-लाइट से दूर एक शांत और लो-प्रोफाइल जिंदगी जीना पसंद है।
राजीव शुक्ला ने एक इंटरव्यू में किया खुलासा
पिछले दिनों बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला से इसे लेकर एक इंटरव्यू के दौरान सवाल पूछा गया था। शुक्ला ने इसके जवाब में जो कुछ कहा, वो धोनी के आने वाले फैसले का ईशारा दे गया। शुक्ला एक यू-ट्यूब चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। राजीव शुक्ला के जवाबों को सुन कर अब धोनी के फैसले के बारे में अंदाजा लगाया जाने लगा है। लोग कह रहे हैं वो एक अच्छे राजनेता साबित होंगे।
गांगुली और शुक्ला की सोच एक जैसी
इंटरव्यू में राजीव शुक्ला से पूछा गया कि क्या धोनी आने वाले दिनों में राजधानी में आ सकते हैं? उन्होंने जवाब दिया कि धोनी में राजनीति में अच्छा करने ही जबरदस्त क्षमता है। एक समय सौरभ गांगुली और उन्होंने ये मिल कर सोचा था कि धोनी बंगाल की राजनीति में प्रवेश करें, तो बहुत अच्छा हो सकता है। क्योंकि उनका हर जगह अच्छा फैनबेस है और वो आसानी से कोई भी चुनाव जीत सकते हैं।
धोनी ने राजीव शुक्ला को बताई दिल की बात
राजीव शुक्ला ने कहा कि एक बार ये शोर उठा था कि धोनी अब एक राजनेता के तौर पर नई शुरुआत करेंगे। शुक्ला ने बताया कि इन चर्चांओं के बाद उन्होंने सीधे धोनी से ये सवाल पूछा था। जिसके जवाब में धोनी ने कहा कि ये सिवाय अफ़वाह के और कुछ नहीं। शुक्ला ने कहा कि धोनी का व्यक्तित्व थोड़ा अलग सा है। वो शांत, शोर शराबे से दूर और अपनी दुनिया में जीते हैं। यहां तक कि अपने पास मोबाइल फोन भी नहीं रखते। इसलिए राजनीति में आना है या नहीं इसका फैसला सिर्फ वही करेंगे और कब करेंगे, ये भी सिर्फ वही जानते हैं
Priya Saroj – Rinku Singh – रब ने बना दी जोड़ी, कुछ ऐसी है दोनों की लव स्टोरी