Mahakumbh news – बड़े बुजुर्ग अक्सर नौजवानों को प्यार मुहब्बत से दूर रहने की सलाह देते हैं। लेकिन यहां एक लड़के ने सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड के कहने पर ऐसा काम किया कि अब सारे लोग उसे और उसकी गर्लफ्रेंड के आइडिया की तारीफ करने लगे हैं। मामला प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ (Mahakumbh news) का है, जहां एक लड़का इन दिनों अपनी गर्लफ्रेंड के कहने पर दातुन जैसी मामूली चीज बेच रहा है और कमाल ये है कि ऐसा करके उसने पांच से छह दिनों में हजारों रुपये कमा लिए हैं।
रोज़ दातुन बेच कर कमा रहा है हज़ारों रुपये
सोशल मीडिया पर इन दिनों कुंभ से रिलेटेड कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें इस लड़के का वीडियो भी तेजी से देखा और शेयर किया जा रहा है। लड़के से एक शख्स पूछता है कि वो क्या करता है, तो जवाब में लड़का बताता है कि कुंभ के मेले दातुन बेच रहा है। नीम के दातुन। ये पूछने पर कि दातुन बेच कर वो कितने पैसे कमा लेता है, लड़के का जवाब है कि उसने ऐसा कर पांच दिनों में करीब 40 हजार रुपये कमाए हैं। कई बार तो रात तक उसकी कमाई 10 हजार रुपये तक भी हो जाती है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखिए-
https://x.com/Prof_Cheems/status/
गर्लफ्रेंड ने दिना बिना इनवेस्टमेंट बिजनेस का आइडिया
इसके बाद आता है, वो सवाल जो दोनों की गुफ्तगू सुन रहे सारे लोगों को हैरान कर देता है। लड़के से बातचीत करने वाला शख्स पूछता कि उसकी मदद किसने की, तो लड़का बताता है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने ही उसे ये आइडिया दिया था कि वो महाकुंभ के मेले में कोई ऐसा काम करे, जिसमें अलग से कुछ इनवेस्ट करने की जरूरत नहीं हो। इसके बाद उसे नीम के दातुन बेचने का ख्याल आया और उसने दातुन तोड़ कर श्रद्धालुओं के बीच बेचना शुरू कर दिया। लड़के का कहना है कि उसने आज इतने रुपये कमाए हैं, तो वो सिर्फ उसकी गर्लफ्रेंड की बदौलत है। अब इस वायरल वीडियो पर यूजर्स तरह तरह कमेंट कर रहे हैं।