Lucknow News : अभी 12 जून को ही अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट के क्रैश हो जाने की वारदात ने दुनिया भर के लोगों को दहला दिया था। लेकिन 15 जून को लखनऊ एयर पोर्ट पर एक और ऐसी वारदात हुई जिसने सारे लोगों की सांसें अटका दी थी। अब इस खौफनाक वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पैसेंजर्स से भरी एक प्लेन के उतरने के दौरान उसके लैंडिंग गियर में ऐसी खराबी आई कि प्लेन से धुआं और चिंगारी निकलने लगी। लेकिन पायलट की समझदारी से बड़ा हादसा टल गया।
लखनऊ में भी हो सकता था बड़ा विमान हादसा
खबरों के मुताबिक सऊदी एयरलाइंस की ये प्लेन जेद्दा से यहां पहुंची थी। इस प्लेन में 250 हज यात्री सवार थे। लेकिन लखनऊ में उतरने से पहले ही लैंडिंग गियर में गड़बड़ी हो गई। पायलट ने उतरते ही तुरंत इस बारे ATC को जानकारी दी। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और फायर ब्रिगेड ने आग पर जल्दी से काबू पाया। हालांकि ये सब कुछ बहुत खतरनाक था। लैंडिंग गियर की ये खराबी भयानक साबित हो सकती थी। हादसा बड़ा भी हो सकता था।
सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो भी देखें-
https://x.com/BenefitNews24/status/1934473289356681229?t=IMlARGL-AONvOQKRGMZeoQ&s=19
अहमदाबाद हादसे में मरने वालों की संख्या 274 हुई
फिलहाल अहमदाबाद में हुए हवाई हादसे के जख्म लोगों को रुला रहे हैं। अब तक इस हादसे में 274 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें प्लेन में सवार 241 लोग शामिल हैं। शवों की हालत ऐसी थी कि उनकी पहचान भी मुश्किल थी। ऐसे में डीएनए जांच की मदद ली जा रही है।
Prayagraj News : रात को सोते-सोते कंकाल बन गए एक परिवार के 4 लोग, कुदरत का अजीब कहर..