Lucknow Murder – लखनऊ के काकोरी इलाके में सड़क के किनारे 21 मार्च की रात को दो लाशें पड़ी हुई मिली। दोनों लाशें नौजवानों की थी। इन पर तेजधार हथियार से वार किए जाने के इतने निशान थे कि देखने वालों का भी माथा भी चकरा गया। आनन-फानन में पुलिस को खबर दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू की। खुद पुलिस भी दो में से एक लाश के साथ की गई बर्बरता से हैरान थी। खैर.. जांच आगे बढ़ी तो मरने वाले दोनों लड़कों की पहचान हो गई। इनमें एक था मनोज आईटीआई का स्टूडेंट था और दूसरा था रोहित जो मनोज का दोस्त था। (Lucknow Murder)
लेकिन सवाल ये था कि आखिर इन दोनों की हत्या किसने की? और क्यों? तो जब पुलिस ने जांच बढ़ाई, तो एक हैरान करने वाली कहानी सामने आई। पता चला कि कत्ल से पहले मनोज का एक ही मोबाइल नंबर पर करीब 35 बार कॉल की गई थी। 35 बार किसी को कॉल करना एक अस्वाभाविक बात थी। अब पुलिस ने ये पता लगाना शुरू कर दिया कि आखिर वो नंबर किसका है, जिसने मनोज को 35 बार कॉल किया? छानबीन में पता चला कि वो नंबर काकोरी के तेजकिशन खेड़ा की रहने वाली एक महिला अंकिता का है।
Lucknow Murder – कत्ल से निकला एक महिला का कनेक्शन
अंकिता यूपी पुलिस के ही एक कांस्टेबल महेंद्र की पत्नी थी। लेकिन सवाल ये था कि एक पुलिस कांस्टेबल की पत्नी का इस भयानक डबल मर्डर से क्या वास्ता था? जांच में आगे पता चला कि अंकिता थी तो कांस्टेबल महेंद्र की पत्नी, लेकिन उसका मनोज नाम के उसके नौजवान के साथ भी रिलेशन था। और ये रिलेशन कोई चंद दिनों का नहीं, बल्कि अंकिता की शादी से पहले का था। जब अंकिता के पति महेंद्र को इसकी भनक लगी तो उसने मनोज की हत्या की प्लानिंग तैयार कर ली।
Lucknow Murder – यूपी पुलिस के एक सिपाही की भयानक साजिश
इसी प्लानिंग के तहत पहले उसने अपनी पत्नी और उसके ब्वॉयफ्रेंड मनोज के मोबाइल फोन को ट्रैक करना शुरू किया। दोनों के रिलेशन के और ज्यादा सबूत इकट्ठा किए। साजिश में अपने दोस्तों को मिलाया। अलग से चापड़ और हंसिया जैसे तेजधार हथियार खरीदे और फिर एक दिन अंकिता पर दबाव डाल कर मनोज को बरकताबाद पुलिया के पास बुलवाना शुरू कर दिया। मनोज को भनक लग चुकी थी। वो नहीं आना चाहता था। लेकिन अंकिता ने उसे जब करीब 35 दफा फोन किया, तो उसने आना ही पड़ा।
Lucknow Murder – मुफ्त में मारा गया मनोज का दोस्त रोहित
मनोज उस रात अपने दोस्त रोहित को लेकर अंकिता से मिलने पहुंचा। और बस यही उसकी जिंदगी की आखिरी घड़ी साबित हुई। वहां पहले से घात लगाए इंतजार कर रहे महेंद्र और उसके दोस्तों ने मनोज और रोहित को मौत के घाट उतार दिया। मनोज पर अंकिता के पति महेंद्र का खुंदक कुछ इतना ज्यादा था कि उस पर महेंद्र ने करीब 20 से 22 वार किए। और तो और मनोज की मौत के बाद भी महेंद्र उस पर वार करता रहा। यहां तक कि गुस्से में उसने मनोज के दोस्त रोहित की भी जान ले ली। जिसका कोई कसूर नहीं था। हालांकि रोहित पर चापड़ से सिर्फ एक ही हमला किया गया, जिससे उसकी जान चली गई।
क्राइम की ये खबर बिल्कुल ना मिस करें-
https://newschronicles.in/muskan-and-sahil/
इस वारदात से जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट देखें-
https://x.com/bstvlive/status/
फिलहाल लखनऊ पुलिस ने अपने ही सिपाही महेंद्र और उसकी बीवी को गिरफ्तार कर लिया है। इन पंक्तियों को लिखे जाने तक महेंद्र के साथी फरार हैं।