
लव जेहाद के इल्ज़ाम में नौजवान की पिटाई.
Love Jihad Allegation – मध्य प्रदेश के रीवा कोर्ट में उस वक्त बड़ा बवाल मच गया जब कथित वकीलों ने लव जेहाद के इल्जाम में एक नौजवान की अंधाधुंध तरीके से पिटाई कर दी। असल में रीवा कोर्ट में रजिस्ट्री मैरिज के इरादे से एक मुस्लिम नौजवान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा था। लड़की बुर्के में थी। जिसे देख कर ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि शायद लड़की भी मुस्लिम है। लेकिन जब उनके डॉक्यूमेंट्स वैरिफाई किए जा रहे थे, तब हकीकत सामने आ गई। पता चला कि लड़की एक हिंदू परिवार से है और लड़का उसे बुर्का पहनाकर कोर्ट मैरिज के लिए लेकर पहुंचा है। (Love Jihad Allegation)
लव जिहाद के इल्ज़ाम में कर दी धुनाई
बस फिर क्या था.. रीवा कोर्ट के कुछ वकील और वहां मौजूद लोगों ने लड़के पर लव जिहाद का इल्जाम लगा कर उसकी जबरदस्त तरीके से पिटाई कर दी। इस पिटाई से लड़के के कपड़े तक फट गए। बाद में जब कोर्ट में पेशी पर आए पुलिस वालों को इस घटना का पता चला, तो फिर वो फौरन मौके पर पहुंचे और उन्होंने भीड़ के चंगुल से लड़के को आजाद करवाया। इस दौरान लड़के ने कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचने के दौरान अपने साथ मारपीट की बात कही। हालांकि लड़की की पहचान को लेकर पूछे गए सवाल पर वो खामोश रहा।

सोशल मीडिया पर लोग इस वारदात की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं-
https://x.com/IRinitiPandey/status/
घरवालों से छुप कर शादी करना चाहते थे दोनों
खबरों के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों करीब डेढ़ साल से एक दूसरे को जानते थे और लड़की के घर वालों से छुप कर दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन इससे पहले कि ऐसा हो पाता, इस रिश्ते से नाखुश लोगों ने लड़के की पिटाई चालू कर दी। फिलहाल रीवा पुलिस ने इस सिलसिले में केस दर्ज कर लिया है। लड़के की मेडिकल जांच करवाई गई है। पुलिस का कहना है कि ये मामला लव जेहाद का या नहीं इसकी जांच की जाएगी और इसके लिए सबसे पहले लड़की का बयान लिया जाएगा।
वारदात को लेकर लोगों का अलग-अलग नजरिया है-
https://x.com/AshrafFem/status/
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, अब होगी तफ्तीश
पुलिस का कहना है कि इस घटना के सिलसिले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और छानबीन की जा रही है। उधर, हिंदू संगठनों ने इसे लव जेहाद का मामला बताते हुए लड़के पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लेकिन अब इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे लव जेहाद के खिलाफ उचित कार्रवाई का नाम दे रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि इस तरह हमला कर लोगों ने कानून हाथ में लेने की कोशिश की है, जो सही नहीं है।
ये राजनीतिक खबर भी पढ़ें-
Delhi CM – न्यूज क्रॉनिकल्स की खबर पर मुहर, रेखा गुप्ता को CM बना BJP ने चौंकाया.. ये रही असली कहानी