
Lakhimpur Kheri Leopard Attack: पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स एक खूंखार तेंदुए के साथ दो दो हाथ करता दिखाई दे रहा है। आदमी लहूलुहान है और लोग तेंदुए पर ईंट पत्थर बरसा कर इंसान की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जाहिर है अपनी जिंदगी बचाने के लिए तेंदुए से लड़ रहा वो शख्स एक हीरो है, जिसकी बहादुरी की हर तरफ तारीफ हो रही है।

उसके एक तरफ मौत थी दूसरी तरफ दिलेरी
आगे की कहानी ये है कि उस शख्स का नाम मिहीलाल है, जो लखीमपुर के एक ईट भट्टे में मजदूरी करता है। अस्पताल में भर्ती मिहीलाल ने बताया है कि वो कुछ रोज पहले पौधा लेने जा रहा था। तभी उसने देखा कि भट्ठे पर काफी लोग जमा हैं। वो अभी वहां पहुंचा ही था कि अचानक एक तेंदुआ अंदर से निकला और उस पर झपट पड़ा। मिहीलाल के मुताबिक इसके बाद उसके सामने तेंदुए से भिड़ जाने में सिवाय कोई चारा नहीं था।
मिहीलाल ने पूरी ताकत से दबोचा तेंदुए का गला
उस दिन मिहीलाल करीब 15 मिनट तक तेंदुए से लड़ता रहा। जिसके बाद तेंदुए को उसे छोड़ कर भागना पड़ा। इसने अपने बचाव के लिए तेंदुए का गला पूरी ताकत से दबोच लिया था। क्योंकि उसे डर था कि अगर कहीं तेंदुए ने उसका गला पकड़ लिया तो उसकी जान नहीं बचेगी।
सोशल मीडिया पर मिहीलाल की बहादुरी का वीडियो देखें-
https://x.com/Ali66194895/status/
बहादुरी का VIDEO देख DM पहुंचीं मिलने
उसकी बहादुरी की तस्वीरें अब वायरल हो चुकी हैं। इस भयानक मुकाबले के बाद वो बुरी तरह जख्मी हालत में अब अस्पताल में भर्ती है। उसका वीडियो देख कर और उसकी बहादुरी के किस्से सुन कर जिले की डीएम दुर्गा नागपाल उससे मिलने पहुंची। मिहीलाल ने डीएम से और मीडिया वालों से कहा कि तेंदुआ जिस तरह उसके सामने आ गया था, उसके बाद उसे लगा कि अगर वो भागने या पीछे हटने की कोशिश करता तो जान से जाता, इसलिए उसने तेंदुए से लड़ना ही ठीक समझा। ये मुकाबला करीब 15 मिनट तक चला और आखिरकार उसकी जीत हुई।