Kanpur News : खौफनाक हेयर ट्रांसप्लांट, इंजेक्शन लगते ही बिगड़ी तबीयत.. 3 दिन में चली गई जान..

Kanpur News – हेयर ट्रांसप्लांट करवाना भी किसी की मौत की वजह बन सकता है, ये सुन कर भी अजीब लगता है। लेकिन कानपुर के एक इंजीनियर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। सिर में काले और घने बालों की चाहत उन्हें मौत के मुंह में पहुंचा गई। पनकी पावर हाउस में तैनात असिस्टेंट इंजीनियर विनीत दुबे ने करीब दो महीने पहले एक क्लिनिक से हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू करवाई थी। जिस दौरान उन्हें इंजेक्शन दिए गए, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और फिर मौत हो गई।

Kanpur News – अपने लुक को लेकर बहुत कॉन्शियस थे इंजीनियर विनीत दुबे

विनीत की पत्नी जया दुबे ने बताया कि वो अपने लुक को लेकर काफी कॉन्शियस रहते थे। 12 मार्च को वो कानपुर के ही कल्याणपुर इलाके में एक हेयर ट्रांसप्लांट क्लीनिक में गए, जहां उनके हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन इस दौरान इंजेक्शन लगाए जाते ही विनीत की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद डॉक्टर ने खुद विनीत के घर वालों को फोन कर विनीत की तबीयत खराब होने की जानकारी दी और उन्हें इलाज के लिए किसी और जगह ले जाने का सुझाव दिया।

Kanpur News – इंजेक्शन लगते ही चेहरे में आ गई थी सूजन फिर चली गई जान

विनीत की तबीयत ज्यादा खराब हो जाने पर उन्हें कानपुर के सर्वोदय नगर के एक हॉस्पिटल में भरती करवाया गया, लेकिन डॉक्टर तमाम कोशिश के बावजूद उनकी जान नहीं बचा सके। 15 मार्च को उन्होंने आखिरी सांस ली। घरवालों का कहना है कि इसके हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गई और वो केस दर्ज करवाने के लिए भटकते रहे। मगर सुनवाई नहीं हुई। आखिर मुख्यमंत्री पोर्टल पर कंप्लेन करने के बाद करीब 50 दिन के बाद एफआईआर दर्ज की गई।

इस सिलसिले में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट भी पढ़ सकते हैं-

https://timesofindia.indiatimes.com/city/lucknow/

स्पोर्ट्स की दुनिया की खबर. आईपीएल का नया शेड्यूल जारी. पढ़ें-

https://newschronicles.in/ipl-rescheduled-2025-auto-draft/

विनीत का भरा-पूरा परिवार है। पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं।

Narendra Modi : पीएम मोदी को मिला फिल्मी सपोर्ट.. विक्रांत, कंगना, सुनील शेट्टी के जज्बाती पोस्ट..

About The Author