Jobs in CISF – सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स में कांस्टेबल ट्रेडसमैन की जबरदस्त भर्ती होने वाली है। 5 मार्च से इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है। यानी अब अभ्यर्थी इन भर्तियों के अपना एप्लिकेशन सबमिट कर सकते हैं। इस बार CISF करीब 950 पुरुषों की भर्ती करेगा, जबकि करीब 100 महिलाओं की। कांस्टेबल ट्रेडसमैन की भर्ती के लिए एप्लाई करने को आपको CISF की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। भर्ती के लिए 3 अप्रैल तक एप्लिकेशन डाला जा सकता है। (Jobs in CISF)
तकरीबन पूरे भारत में होगी भर्तियां
इस बार CISF भारत के एक बड़े हिस्से में ये भर्तियां करने जा रहा है। इनमें उत्तरी भारत, दिल्ली एनसीआर का क्षेत्र, पश्चिमी भारत, मध्य भारत, पूर्वी भारत, दक्षिण भारत, दक्षिण पूर्वी भारत और उत्तर पूर्व का इलाका शामिल है। इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को टेंथ पास होना होगा। साथ ही वो जिस ट्रेड में एप्लाई कर रहा है, उसके पास उसकी ट्रेनिंग भी होनी चाहिए। इसके अलावा अगर फिजिकल क्राइटेरिया की बात करें तो पुरुष अभ्यर्थी की हाइट 170 सेमी या उससे ज्यादा होनी चाहिए, जबकि महिला अभ्यर्थी की हाइट 157 सेमी होनी चाहिए।
उम्र 18 से 23.. सैलरी 69,000 तक
अब चूंकि पद ही कांस्टेबल ट्रेडसमैन के हैं तो इसमें नौजवानों की ही भर्ती होनी है। इसलिए उम्र सीमा 18 से 23 साल की रखी गई है। वेतन करीब 22000 से 69000 के आस पास होने वाली है।
अब आइए बताते हैं कि आखिर ये बहालियां होंगी कैसे? इसका प्रोसेस क्या होगा? तो सबसे पहले दस्तावेजों का सत्यापन होगा। ये देखा जाएगा कि ट्रेड टेस्ट पास है या नहीं। इसके बाद लिखित परीक्षा और फिर मेडिकल जांच होगी और तब मेरिट लिस्ट तय की जाएगी।
कैसा करना है एप्लाई.. समझ लीजिए
अब आइए स्टेप बाई स्टेप समझते हैं कि कांस्टेबल ट्रेडसमैन के पोस्ट के लिए एप्लाई कैसे करना है।
- सबसे पहले आपको CISF की ऑफिशियल वेबसाइट http://cisfrectt.cisf.gov.in पर जाना होगा।
- कांस्टेबल ट्रेडसमैन भर्ती का जो लिंक है, उसे खोलें।
- सारी जानकारी डाल कर लॉगिन करें।
- इसके बाद दस्तावेजों के साथ एप्लिकेशन फॉर्म भर दें। अपने रेफरेंस के लिए आप इसकी एक कॉपी निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।
JOBS – यूपी में नॉन टीचिंग स्टाफ की नौकरी, सैलरी 29 हज़ार से 2 लाख तक, मौका हाथ से जाने न दें