
Jhansi News: झांसी के कुम्हारिया गांव में 22 जून की सुबह एक घर में डकैती की वारदात हुई। डकैत आए और घर में अकेली मौजूद बुजुर्ग महिला सुशीला की हत्या कर लाखों के जेवर लूट कर भाग गए। घर के बाकी लोग वारदात के समय घर से बाहर गए थे। लेकिन जब घरवालों को इस वारदात का पता चला उन्होंने अपनी बड़ी बहू पर ही केस दर्ज करा दिया। क्योंकि बड़ी बहू की अपने ससुराल वालों से अनबन चल रही थी और वो आठ महीने से ससुराल में थी। एक दूसरे को डराने धमकाने का सिलसिला भी चल रहा था।
बड़ी बहू के आत्मविश्वास ने पुलिस को चौंकाया
लेकिन अभी जॉच शुरू होती इससे पहले ही बड़ी बहू पूरे आत्मविश्वास के साथ पुलिस के पास पहुंच गई और खुद को बेकसूर बताया। उधर, छोटी बहू पूजा, जो ग्वालियर अपने मायके में थी, सास की हत्या हो जाने जैसी बड़ी वारदात पर भी अपने ससुराल वापस नहीं आई। इससे पुलिस को पूजा पर शक होने लगा। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने थोड़ी सख्ती के बाद इस वारदात को अंजाम दिलाने का जुर्म कबूल कर लिया। लेकिन उसकी साजिश की कहानी इतनी भयानक थी कि सुन कर पुलिस भी चकरा गई।
लिव इन पार्टनर की मौत के बाद जेठ से रिलेशन
असल में पूजा इस घर के छोटे बेटे कल्याण की लिव इन पार्टनर थी। कल्याण की कई साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। लेकिन इसके बाद पूजा अपने ससुराल में शादीशुदा जेठ संतोष के करीब आ गई। दोनों को इस रिलेशन से एक बेटी भी हुई। अजीब बात ये थी कि पूजा अपने ससुर अजय प्रताप के भी बेहद करीब थी। जिसको लेकर घर की बड़ी बहू यानी संतोष की बीवी और सास सुशीला दोनों पूजा से नाराज़ रहती थी।
ससुराल की जमीन पर थी पूजा की नजर
इस बीच पूजा ने ससुराल की आधी जमीन पर दावा ठोक दिया, जिसका सास ने कड़ा विरोध किया और तब पूजा ने डकैती की आड़ में सास की हत्या का प्लान बना लिया। लेकिन ये प्लान बहुत खतरनाक था।
बहन और उसके ब्वॉय फ्रेंड को दी कत्ल की सुपारी
पूजा ने अपनी छोटी बहन कामिनी और उसके ब्वॉय फ्रेंड से कहा कि अगर वो दोनों उसकी सास सुशीला को मार दे, तो ससुराल की जमीन बिकने पर वो आधा पैसा उन्हें दे देगी। लेकिन दिक्कत ये थी कि घर में उसका जेठ जो कि अब उसका पति भी था, वो मौजूद था। उसका ससुर भी वहीं था। इससे सास की हत्या मुश्किल होती।
कत्ल की साजिश जान चकराई पुलिस
इसके बाद पूजा ने ससुर और जेठ के सामने चारा फेंका और दोनों को अलग अलग फोन कर अपने पास ग्वालियर बुला लिया। ससुर से कहा कि पोती का बर्थ डे है, चले आइए। जबकि जेठ से कहा कि वो उससे रिलेशन के चलते फिर से प्रेगनेंट हो गई है। इसलिए वो घर आ जाए।
पूजा का एक इंस्टा पोस्ट देखें–
इधर, बाप बेटे दोनों झांसी से ग्वालियर पहुंचे उधर पूजा की बहन और प्रेमी ने पूजा के ससुराल पर धावा बोल दिया। उसकी सास की हत्या नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद गला घोंट कर कर दी और लाखों का जेवर लूट कर फरार हो गए। लेकिन आखिरकार पूजा के व्यवहार पर हुए शक के चलते ये केस सुलझ गया।
पूजा का ट्रैक रिकॉर्ड जान कांप उठेंगे
वैसे शातिर बहू पूजा की स्टोरी और भी लंबी है। पूजा की करीब 11 साल पहले ओरछा के रहनेवाले एक शख्स से शादी हुई थी। लेकिन उनमें तलाक हो गया। इस बीच पूजा ने अपने पहले पति पर गोली भी चलवाई थी। तलाक के मुकदमे के दौरान जब वो कोर्ट आती थी, तो उसकी मुलाकात अपने मौजूदा ससुराल के छोटे बेटे कल्याण से हुई, जिसके साथ पूजा लिव इन में रहने लगी। लेकिन कल्याण की भी रोड एक्सीडेंट में जान चली गई। इसके बाद पूजा से संबंध जेठ से बन गए। उसकी बेटी की मां बन गई और इन दिनों ससुर भी पूजा को बहुत चाहता था।