
Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला केस सामने आया है। यहां एक स्कूल गोइंग लड़की को कुछ लड़के फेक अश्लील वीडियो के सहारे ही ब्लैकमेल कर रहे थे और ये वीडियो उन्होंने एआई यानी आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस की मदद से बनाया था। खास बात ये रही कि इस वीडियो में आरोपियों ने लड़की को खुद उसके ही पिता के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पिक्चराइज कर दिया था। अपना और अपने पिता का ये फेक वीडियो देख कर लड़की डिप्रेशन में आ गई।
मां ने बेटी का फोन चेक किया तो सामने आया सच
मामला जयपुर के पॉश मानसरोवर शिप्रा पथ इलाके का है। दसवीं में पढ़ने वाली अपनी बेटी को सदमे में देख कर उसकी मां ने बच्ची का मोबाइल फोन चेक किया और तब उन्हें इस भयानक सच्चाई का पता चला। जिसके बाद महिला ने थाने में आरोपी लड़कों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।
अनबन के बाद गिरी हुई हरकत पर आए लड़के
असल में लड़की की ऑनलाइन गेमिंग साइट के जरिए कुछ लड़कों से दोस्ती हुई थी। लेकिन बाद में लड़की की एक लड़के से अनबन हो गई, जिसके बाद लड़के ने खुंदक में आकर सारी साजिश रची। उसने पहले तो लड़की और उसकी मां का रेप कर देने की धमकी लड़की को दी और फिर उसे आपत्तिजनक मैसेज भेजने लगा। लेकिन हद तब हो गई, जब लड़की का उसके ही पिता के साथ आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस की मदद से अश्लील वीडियो बना दिया और वो वीडियो भेज कर उसे ब्लैकमेल करने लगा।
दैनिक भास्कर ने इस सिलसिले में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. आप वो भी देख सकते हैं–
https://dainik.bhaskar.com/ntb
SEX VIDEO से ब्लैकमेल करने वालों में नाबालिग भी शामिल
शिकायत मिलने पर जयपुर पुलिस ने लड़कों के बारे में जानकारी जुटाई। वो फेक नाम और नंबरों से लड़की को परेशान कर रहे थे। उनके इंस्टा आईडी के सहारे उनकी लोकेशन पता की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें एक नाबालिग लड़का गुजरात से जबकि दूसरा वंश राणा दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने दोनों का बेल एप्लिकेशन रिजेक्ट कर दिया है।
(प्रतीकात्मक तस्वीर. सौजन्य – पेक्सेल्स)