
India Pakistan. बगैर वीजा के भारत से घूम कर लौटा पाकिस्तानी नागरिक.
India Pakistan – भारत और पाकिस्तान के रिश्ते में कैसी तनातनी है, ये दुनिया जानती है। आतंकवाद को बढ़ावा देने और भारत को अशांत करने की कोशिशों के चलते भारत ने पाकिस्तान से दूरी बनाए रखी है। यहां तक कि इस बार आईसीसी को चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भी हाईब्रिड मॉडल पर करना पड़ा और भारतीय टीम पाकिस्तान में एक भी मैच खेलने नहीं गई। तो ऐसे माहौल में क्या कोई पाकिस्तानी भारत आकर यहां मजे से घूम सकता है? वड़ा-पाव खा सकता है? और वो भी बगैर वीजा लिए? तो इस सवाल का जवाब ज्यादातर लोग ना में ही देंगे। (India Pakistan)
India Pakistan – एक पाकिस्तानी ने कदम ने लोगों को चौंकाया
लेकिन एक पाकिस्तानी नागरिक ने कुछ ऐसा ही कर हर किसी को चौंका दिया है। वो ना सिर्फ भारत आया, बल्कि यहां छह घंटे रुका भी। वड़ा-पाव के मजे लिए और फिर आराम से वापस लौट गया। और उसने ऐसा तब किया, जब उसके पास भारत आने का कोई वीजा तक नहीं था। सवाल ये है कि आखिर ऐसा हुआ कैसे? तो इस पूरे वाकये का राज आपको बताएंगे। पहले बस आप ये समझ लीजिए कि इस पाकिस्तानी नागरिक ने जो कुछ किया, उसमें कुछ भी गैर कानूनी नहीं था। यानी बगैर भारतीय वीजा के भारत में रुकना और घूमने में भी कानून तोड़ने वाली बात कोई नहीं थी।

पाकिस्तानी कारोबारी वकास हसन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उसने बताया कि वो कैसे भारत पहुंचा, यहां रुका और वापस चला गया। वकास ने बताया कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक अगर ट्रांजिट ट्रैवल कर रहा हो, तो वो भारत में उतर कर वहां रुक सकता है। अपना वक्त गुजार सकता है। शर्त बस इतनी सी है कि उसे एयरपोर्ट से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। और उसने भी बस यही किया। वो इंडिगो की फ्लाइट से सिंगापुर से सउदी अरब के सफर पर निकला था। जिसका मुंबई में 6 घंटे का ले-ओवर था।
India Pakistan – वो छह घंटे तक घूमता रहा और वड़ा-पाव के मजे लिए
मुंबई में उतरने के बाद उसके पास 6 घंटे का लंबा समय था और इस समय का उसने मुंबई एयरपोर्ट को अच्छी तरह से देखने समझने में इस्तेमाल किया। वकास ने स्टोरी में बताया कि इस दौरान उसने पहले एयरपोर्ट के लाउंज का जायजा लिया और वड़ा पाव खाया। अपने लिए कुछ सोवेनियर खरीदे। उसने बताया कि उसने जानबूझ कर एक भारतीय कंपनी के फ्लाईट की टिकट बुक की, क्योंकि आम तौर पर इंडियन फ्लाईट कंपनियां ऐसे सफर में ग्राहकों के लिए अच्छी डील देती हैं। वकास ने बताया कि जब उसने अपना टिकट और पासपोर्ट भारतीय इमिग्रेशन अधिकारियों को दिखाया, तो वो भी चौंक गए। उन्होंने कहा कि आम तौर पर पाकिस्तानी नागरिक इस रूट से सफर नहीं करते।
आप वकास हसन का इंस्टा स्टोरी यहां देख सकते हैं-
https://www.instagram.com/reel/DHT57uQI0iz
इंडियन एक्सप्रेस ने वकास हसन की इस स्टोरी को कवर किया है। जिसमें बताया गया है कि सोशल मीडिया पर वकास की स्टोरी को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और उस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
आप चाहें तो इंडियन एक्सप्रेस की स्टोरी एक निगाह डाल सकते हैं-
https://indianexpress.com/article/trending/
HC Judge : आग बुझाने के दौरान जज के घर से मिला नोटों का ढेर.. हुआ सिर्फ ट्रांसफर.. अब सवाल ही सवाल..