India Dominating – दुबई में चल रहे भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले ने भारत ने न्यूजीलैंड पर शिकंजा कस दिया है। अभी बमुश्किल 26 ओवर ही हुए हैं और भारत ने न्यूजीलैंड के चार विकेट चटका दिए हैं। यानी तकरीबन आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। और इन बैटर्स में रचिन रवींद्रा और केन विलियम्सन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। जैसा कि न्यूज क्रॉनिकल्स ने पहले ही लिखा था – इस मैच में इंडिया के स्पिनर्स डॉमिनेट कर रहे हैं। फिर चाहे वो वरुण हों, कुलदीप हों या फिर जडेजा हों, सभी विकेट झटक रहे हैं। (India Dominating)
रोहित आज लगातार 12वीं बार टॉस हार गए। ये भी एक अजब मामला है। खैर.. सैंटनर ने कहा कि वो बैटिंग करेंगे। रोहित ने कहा – हमें फील्डिंग से कोई दिक्कत नहीं है। सही ही कहा। यहां पहले बैटिंग करके भी जीते हैं और फील्डिंग करके भी जीते हैं। तो फिर डर काहे का?
खैर ओपनिंग के लिए विल यंग और रचिन रवींद्र आए, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दोनों को बांधे रखा। रवींद्र पांड्या को टार्गेट कर रहे थे, थोड़ा तेज रन भी बनाने लगे थे। तभी रोहित ने वरुण चक्रवर्ती को गेंद थमा दी और वरुण ने विल यंग को एलबीडब्ल्यू कर दिया। रचिन की स्पीड अभी थोड़ी धीमी हुई थी कि कुलदीप यादव की एक गोलीनुमा गेंद इतनी तेजी से विकेट में घुसी कि रवींद्र को समझ में नहीं आया कि गेंद कब आई और कब विकेट लेकर चली गई।
इसके बाद केन विलियम्सन भी कुलदीप की गेंद पर फंसे। कुलदीप ने पीछे खींच कर एक धीमी गेंद डाली। विलियम्सन ने उस तक पहुंचने की कोशिश की। हल्के हाथों से खेला और गेंद सीधे फॉलो थ्रू में कुलदीप के हाथों में चली गई। खेल खत्म। इसके बाद सर जडेजा ने टॉम लैथम को भी एलबीडब्ल्यू कर दिया। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक न्यूजीलैंड 26 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बना चुका था।
Rinku Singh Priya Saroj net worth – रन के साथ नोट भी कूट रहे हैं रिंकू, होने वाली दुल्हन भी कम नहीं