How To Get Rich : ये हैं धन के देवता भगवान कुबेर की नाराजगी के संकेत.. अनदेखा किया तो पछताएंगे..

How To Get Rich – रुपये पैसे, धन दौलत की जरूरत किसे नहीं होती? लेकिन सही रास्ते से कमाया गया धन ही काम आता है। गलत तरीके से की गई कमाई अपने साथ कई बुराइयां और नुकसान भी लेकर आती हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर वो कौन से संकेत हैं, जिनके घर में दिखते ही आपको सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि ये वो संकेत हैं जो धन के देवता कुबेर की नाराजगी को जाहिर करते हैं। इसलिए इन संकेतों से बचना बहुत जरूरी है और दूसरा भगवान कुबेर को प्रसन्न करना भी आवश्यक है।

How To Get Rich – भगवान कुबेर चाहें तो भाग्य बदल सकता है

कहते हैं धन के देवता कुबेर अगर खुश हो जाते हैं, तो वो भाग्य बदल देते हैं। लेकिन वहीं अगर भगवान कुबेर किसी से नाराज हो जाएं, तो उसे आर्थिक रूप से बर्बाद होने में भी देर नहीं लगती। फिर तो इंसान लाख कोशिश कर ले, काम नहीं बनता। तो कुबेर देव के नाराज होने का एक संकेत है, घर में मकड़ी के जालों का लगना। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के किसी भी कोने में मकड़ी के जालों का लगना शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इन जालों को हटा देना चाहिए।

How To Get Rich – वास्तु के मुताबिक इन संकेतों को अनदेखा करना ठीक नहीं

इसी तरह वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में शीशे का टूटना या चटक जाना भी एक नकारात्मक संकेत होता है। लिहाजा जब भी कभी ऐसा हो, उस शीशे को बदलने में भी आलस नहीं करना चाहिए। टूटे शीशे में खुद को देखना अशुभ माना जाता है और इससे आता हुआ धन भी चला जाता है।

ज्योतिष के ज्ञान से कैसे हो आर्थिक तरक्की? मनी कंट्रोल की ये स्टोरी देखें-

https://www.moneycontrol.com/astrology/

ये खबर थोड़ी हट कर है। सलमान खान एक पोस्ट डिलीट कर फंस गए-

https://newschronicles.in/salman-khan-on-ceasefire-auto-draft/

अब सबसे जरूरी बात। आखिर कुबेर देव को खुश करने के लिए क्या करना चाहिए? तो वास्तुविदों की मानें तो घर के उत्तर दिशा में भगवान कुबेर की प्रतिमा रख कर नियमित रूप से उनका पूजन करने से आर्थिक संपन्नता के रास्ते खुल सकते हैं।

Rohit Sharma Net Worth : टेस्ट से रिटायर हुए क्रिकेट के ‘हिटमैन’.. जानिए कितनी है उनकी नेटवर्थ?

About The Author