How To Eat Almonds : कहीं आप बादाम खाने में ये गलती तो नहीं कर रहे? जानिए क्या है सही तरीका..

How To Eat Almonds – बादाम बेहद पौष्टिक और गुणों से भरपूर दाना है ये तो सब जानते हैं। लेकिन बादाम कैसे खाना चाहिए, इसे लेकर लोगों के मन में अक्सर कई तरह के सवाल रहते हैं। मसलन बादाम भिगो कर खाएं या यूं ही चबा जाएं? भिगोने के बाद क्या बादाम का छिलका हटा कर खाना चाहिए या फिर नहीं? दिन भर में एक आदमी को कितने बादाम खाने चाहिए.. वगैरह, वगैरह। तो आज हम आपको बादाम खाने के तौर-तरीके को लेकर वो जानकारी देंगे, जिससे सारा कनफ्यूजन दूर हो जाएगा।

How To Eat Almonds – बादाम खाने से पहले खूबियां जान लीजिए

लेकिन बादाम खाने के तौर तरीकों से पहले आइए एक बार बादाम की खूबियों के बारे में भी जान लीजिए। निश्चय ही बादाम सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये ना सिर्फ इंसान को शारीरिक तौर पर मजबूत रखते हैं, बल्कि याददाश्त भी बढ़ाते हैं। इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स, मिनरल्स और विटामिन जैसी चीजें काफी मात्रा में होती हैं। जो कि इंसान के शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं।

बादाम हाजमा बढ़ाता है और साथ ही शरीर का मेटाबॉलिज्म भी। इससे वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। बादाम के साथ बहुत बड़ा एंटी एजिंग फैक्टर जुड़ा है। असल में इसमें विटामिन ई पाया जाता है। जिससे त्वचा में आसानी से झुर्रियां नहीं होती।

How To Eat Almonds – तो ये है बादाम खाने का सही तरीका..

अब आइए बात करते हैं कि आखिर बादाम खाए कैसे खाएं? तो अमेरिका के जरनल हेल्थलाइन ने अपनी एक रिपोर्ट में सजजेस्ट किया है कि बादाम हमेशा भिगो कर खाने चाहिए। इससे बादाम आसानी से हजम हो जाते हैं। इससे बादाम में मौजूद न्यूट्रिएंस भी इंसान का शरीर बहुत सहजता से एब्जॉर्ब कर लेता है। खाने के फायदे मिलते हैं। बादाम खाने का सबसे बेहतरीन तरीका है, इन्हें रात को भिगो कर रखना और सुबह खा लेना।

How To Eat Almonds
How To Eat Almonds. बादाम के साथ-साथ थोड़ी कसरत भी जरूरी है. तस्वीर- पेक्सेल्स.

अब सवाल ये है कि बाद छिलके के साथ खाने चाहिए या फिर बगैर छिलके के? तो जवाब है कि बादाम छिलके के साथ ही खाने चाहिए। क्योंकि छिलकों में एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइबर, प्री बायोटिक फाइबर जैसी चीजें होती हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं। इनसे पेट में अच्छे बैक्टीरिया बनते हैं और हाजमा अच्छा रहता है। हालांकि जिनका हाजमा पहले से ही कमजोर है, उन्हें बादाम छील कर खाने की सलाह दी जाती है।

How To Eat Almonds – ये हैं बादाम को भिगो कर खाने के फायदे

कहते हैं कि बादाम में फाइटिक एसिड होता है, जो इसमें मौजूद बाकी तत्वों का प्रभाव खत्म कर देता है। लेकिन जब आप बादाम को रात भर पानी में भिगो कर रखते हैं,तो फाइटिक एसिड का प्रभाव कम हो जाता है और बादाम के न्यूट्रिएंट्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं।

How To Eat Almonds – रोजना कितने बादाम खाने चाहिए?

अब ये भी जान लीजिए कि आखिर हर रोज कितने बादाम खाने चाहिए? तो इसका जवाब अलग-अलग उम्र और स्वास्थ्य संबंधी वजहों से अलग-अलग हो सकता है। 5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए दिन भर में 2 से 5 बादाम काफी हैं। जबकि इससे बड़े बच्चे 5 से 10 बादाम रोज खा सकते हैं। जबकि बड़े एक दिन में 8 से 10 बादाम तक खा सकते हैं।

बादाम पर और ज्ञान चाहिए तो ये टाइम्स ऑफ इंडिया का आर्टिकल भी पढ़ जाइए-

https://timesofindia.indiatimes.com/life-

जानिए शानदार हेल्थ ड्रिंक्स के बारे में. ये आर्टिकल जरूर पढ़ें-

https://newschronicles.in/uric-acid-6171-2/

वैसे आपको बता दें कि ये ऊपर दी गई ये जानकारी सामान्य ज्ञान के तहत है। बादाम खाने के तौर तरीकों को लेकर पूरी तरह निश्चिंत होने के लिए आप अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं।

Anti Cancer Foods – दुनिया भर में हर साल कैंसर से मारे जाते हैं तकरीबन 10 लाख लोग, बचना है तो ये खाएं..

About The Author