Horrifying murder in America: अमेरिका में भारतीय मूल के एक शख्स की हत्या ने पूरी दुनिया को दहला दिया है। खास कर इसलिए क्योंकि हत्या करने का तरीका बहुत ही भयानक था। हत्यारे ने इंडियन अमेरिकन चन्द्र नागामलैया को खुलेआम उसके बीवी बच्चों के सामने न सिर्फ दौड़ा दौड़ा कर तेजधार हथियार से काट दिया, बल्कि उसका सिर काट कर उसे किसी फुटबॉल की तरह किक भी मारी।
सीसीटीवी में कैद हुई कत्ल की भयानक वारदात
इस भयानक हत्याकांड की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं, जो अब पूरी दुनिया में वायरल हो रही है। आरोपी कातिल की पहचान 35 साल के शख्स कोबोस मार्टिनेज के तौर पर हुई है। जो एक मोटेल में काम करता था और चन्द्र नागामलैया का जूनियर था।
आखिर क्यों और कैसे हुई वारदात? जानिए..
सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोटेल में मार्टिनेज सफाई का काम कर रहा था। इस बीच उसके मैनेजर चंद्र नागामलैया ने उसे टूटे हुए वाशिंग मशीन का इस्तेमाल न करने का सुझाव दिया। लेकिन मैनेजर ने ये बात उसे सीधे न बता कर एक ट्रांसलेटर की मदद ली। और बस इसी बात से कातिल इतना बिदक गया कि उसने चन्द्र को न सिर्फ दौड़ा दौड़ा कर उसके बीवी बच्चों की आंखों के सामने जिंदा काट डाला, बल्कि उसका सिर काट कर पहले उसे किक मारी और फिर उसे कूड़ेदान में डाल दिया।
अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था कातिल
इस मामले में आप द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट सोशल मीडिया में देख सकते हैं। पुलिस ने फिलहाल कातिल को गिरफ्तार कर लिया है। वो मूल रूप से क्यूबा का है और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहा था।
