Haridwar Rape Case : BJP नेत्री ने अपनी ही 13 साल की बच्ची का करा दिया गैंगरेप, BF समेत हुई अरेस्ट..

Haridwar Rape Case – कहते हैं एक मां अपने बच्चों की हिफाजत के लिए जान पर भी खेल जाती है। लेकिन ये कहानी है एक ऐसी मां की, जिस पर अपनी ही 13 साल की मासूम बेटी का सामूहिक बलात्कार करवाने का इल्जाम है। यकीन मानिए जब आप इस कहानी को सुनेंगे, तो आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे।

मामला धर्मनगरी हरिद्वार का है। जहां आरोपी महिला और उसके ब्वॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुछ और आरोपियों की तलाश जारी है। इल्जाम है कि मां ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और उसके दोस्त से अपनी मौजूदगी में ना सिर्फ अपनी मासूम बेटी को शराब पिलाई बल्कि उसका गैंगरेप तक करवा दिया। जिस मां पर ये संगीन इल्जाम है वो बीजेपी की लोकल लीडर है। हालांकि अब इस शर्मनाक कहानी के सामने आने के बाद पार्टी ने उसे निकाल बाहर कर दिया है।

Haridwar Rape Case – पीड़ित बच्ची ने पुलिस में शिकायत देकर सुनाई दर्द भरी कहानी

पीड़ित बच्ची और उसके पिता ने इस सिलसिले में पुलिस में शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची की मां और उसके ब्वॉयफ्रेंड को धर दबोचा। हरिद्वार पुलिस ने जानकारी दी है कि बच्ची और उसके पिता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी मां उसे जनवरी 2025 में अपने साथ घुमाने के लिए लेकर गई थी। साथ में उसकी मां का ब्वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल और उसका दोस्त शुभम भी था।

तीनों ने बच्ची को सुनसान जगह पर ले जाकर पहले उसे शराब पिलाई और फिर उसके साथ रेप किया। हद तो ये रही कि सुमित और शुभम ने बच्ची को शराब भी पिलाई और उसके साथ ज्यादती करते रहे और मां ये सबकुछ देखती और अपने दोस्तों का साथ देती रही। हद तो ये रही कि ऐसा कोई एक बार नहीं हुआ। इसके बाद बच्ची की मां ने इसे एक रुटीन अफेयर बना लिया।

Haridwar Rape Case – अलग अलग शहरों में होटलों में ले जाकर बेटी का रेप करवाती रही

उसकी मां अपनी बेटी को लेकर आगरा, वृंदावन और हरिद्वार के अलग-अलग होटलों में भी गई और वहां भी बच्ची के साथ वही काम किया। पुलिस की मानें तो शुरुआती जांच में सारे इल्जाम सही पाए गए हैं। यहां तक कि बच्ची की मेडिकल जांच में भी उसके साथ ज्यादती किए जाने की पुष्टि हो गई है।

सुनिए इस घटना पर हरिद्वार पुलिस ने क्या कहा?

https://x.com/SachinGuptaUP/status/

क्या दुनिया में आने वाली है कोई बड़ी तबाही? मछुआरों ने पकड़ी डूम्स डे फिश-

https://newschronicles.in/doomsday-fish-8420-2/

आरोपी ब्वॉयफ्रेंड खुद ही एक होटल भी चलाता है। जहां से पुलिस ने उसे और उसकी गर्लफ्रेंड यानी गुनहगार मां को गिरफ्तार किया। महिला का अपने पति के साथ पुराना विवाद चला रहा है। जिसके चलते वो अलग ही रहती है। लेकिन पति से अलग रहते हुए और किसी और के साथ रिलेशन में रहते हुए कोई मां अपनी बच्ची के साथ भी ऐसा कर सकती है, ये सोचना भी मुश्किल है।

Indore News : हनीमून.. पति-पत्नी की गुमशुदगी और फिर पति का कत्ल, एक चौंकाने वाली मिस्ट्री..

About The Author