
Gwalior News. एक प्रतीकात्मक तस्वीर. सौजन्य- पेक्सेल्स.
Gwalior News : शादीशुदा होने के बावजूद खुद को सिंगल बता कर मजे करने वाले लोग अक्सर मिल जाते हैं। लेकिन अगर किसी ऐसे आदमी की बीवी तेज तर्रार हो तो फिर उस आदमी की दुर्गति होने में भी देर नहीं लगती। ये केस कुछ ऐसा ही है। जहां एक शख्स शादीशुदा होने के बावजूद खुद को कुंवारा बता कर लड़कियों से प्यार की पींगे बढ़ाने में जुटा था, लेकिन जब फर्स्ट डेट पर ही गर्लफ्रेंड की जगह बीवी के दर्शन हो गए तो जान जाते जाते बची।
Gwalior News – ग्वालियर का है ये अजीबोगरीब मामला
यहां हम आपको पूरी कहानी बताएंगे, मगर गोपनीयता के लिहाज से दंपती की असली पहचान छुपा कर। तो ग्वालियर में प्राइवेट जॉब करने वाले एक लड़के की शादी साल 2023 में हुई। लेकिन शादी के बाद भी वो दिलफेंक हरकतों से बाज नहीं आया। और तब लड़की ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक प्लान बनाया।
लड़की ने अपनी बहन के नाम से किसी और पते पर एक सिम कार्ड खरीदा और उसी सिम से एक इंस्टा आईडी बनाई। जिसके प्रोफाइल में उसने एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर लगा दी। और बस इसी के बाद खेल शुरू हुआ। लड़की ने अपने पति को ही उस आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और पति ने झट वो रिक्वेस्ट एक्सेप्ट भी कर ली।

Gwalior News – आशिक मिजाज पति बीवी को ही गर्लफ्रेंड समझ बैठा
इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग की शुरुआत हो गई और लड़का अपनी पत्नी को ही सीक्रेट गर्लफ्रेंड समझ कर उससे बातें करने लगा। जब भी लड़का वॉयस कॉल करता लड़की की बहन गर्लफ्रेंड बन कर उससे बातें कर लेती।
क्या आप आईफोन के बारे में कुछ नया जानना चाहते हैं? तो ये पढ़ें-
फिर वो दिन भी आया, जिस रोज मियां आशिक की पोल खुलनी थी। लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए शहर के एक रेस्टोरेंट में बुलाया। सच्चाई से बेखबर लड़का खुशी खुशी अपनी नई गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंच गया। लेकिन उसे तब जोर का झटका लगा जब गर्लफ्रेंड की जगह रेस्टोरेंट में उसे अपनी ही बीवी बैठी हुई मिल गई। इसके बाद भी उसने रेस्टोरेंट में ऑफिशियल मीटिंग होने की बात बता कर उसे भरमाने की कोशिश की।
पति-पत्नी के रिश्ते पर ये आर्टिकल पढ़ सकते हैं-
Gwalior News – बीवी का असली रूप देख कर होश आया ठिकाने
लेकिन अब बीवी अपने असली रूप में आ चुकी थी, उसने दो महीने से पति के साथ चल रही सारी चैट खोल कर सामने रख दी। अब लड़के के लिए और झूठ बोलने की गुंजाइश नहीं बची थी और ऐसे में वो लड़ाई झगड़े पर उतर आया। बात तलाक तक पहुंच गई। कहानी में पुलिस की एंट्री हुई और दोनों को काउंसिलिंग के लिए आखिरकार परिवार परामर्श केंद्र ले जाया गया। अच्छी बात ये रही कि काउंसलर दोनों को समझा कर उनका विवाद खत्म करवाने में कामयाब रहे। न्यूज वेबसाइट आजतक से बातचीत करते हुए ग्वालियर के परिवार परामर्श केंद्र से जुड़े महेंद्र शुक्ल ने इस घटनाक्रम की पुष्टि की है।