
Gorakhpur News : लालच ऐसी खतरनाक चीज है जो इंसान के सोचने समझने की ताकत छीन लेती है। ये मामला है एक ऐसे कत्ल का, जिसकी बुनियाद एक सत्संग में पड़ी। मशहूर कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के सत्संग में एक शख्स अपनी फरियाद लेकर पहुंचा था। उसकी अपनी पीड़ा थी कि 45 साल की उम्र हो जाने के बावजूद उसकी शादी नहीं हो रही थी। लेकिन उसकी पीड़ा सुनकर सत्संग स्थल से सैकड़ों मील दूर बैठी एक महिला के दिमाग में ऐसी खतरनाक साजिश का ख्याल आया कि चंद महीनों में उस आदमी की शादी भी हो गई और चंद घंटों में उसका कत्ल भी हो गया।
शादी की ख्वाहिश बन गई मौत की वजह
अब पूरी कहानी समझिए। जबलपुर का रहने वाला इंद्र कुमार तिवारी नाम का एक शख्स अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के पास पहुंचा था। उसकी शादी नहीं हो रही थी। उसने महाराज से कहा, महाराज 45 साल हो गए हैं। मेरी शादी नहीं हो रही है। वंश कैसे बढ़ेगा? मेरे पास 18 बीघा जमीन भी है। महाराज ने उसे आश्वासन दिया कि सब ठीक हो जाएगा।
वीडियो देखा और कत्ल की साजिश बना ली
लेकिन अनिरुद्धाचार्य जी के सत्संग का ये वीडियो यूट्यूब पर गोरखपुर में बैठी एक महिला साहिबा बानो की निगाह पड़ गई और उसने एक इतना खतरनाक प्लान बनाया कि कुछ दिनों में शादी करने के इच्छुक शख्स इंद्र कुमार तिवारी की जान ही चली गई।
कत्ल के लिए साहिबा बानो बनी खुशी तिवारी
साहिबा ने सबसे पहले अपना नाम बदल कर खुशी तिवारी रख लिया। अपना फेक आधार कार्ड बना लिया, खुद को ब्राह्मण बता कर इंद्र कुमार तिवारी से संपर्क साधा। कहा कि वो शादी के लिए तैयार है। इंद्र कुमार उसकी बातों में आ गया और सीधे उसके पास यूपी के गोरखपुर पहुंच गया।
गोरखपुर में शादी के कुछ ही घंटे बाद इंद्र कुमार तिवारी की हत्या खुद साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी के लोगों ने कर दी और लाश को एक नाले में फेंक दिया।
लाश मिलने के बाद ऐसे खुली साहिबा की पोल
पहले तो लाश की पहचान ही नहीं हो पा रही थी। लेकिन तिवारी की गुमशुदगी की जांच में लगी जबलपुर पुलिस ने आखिर ये पता लगा लिया कि उसकी लाश गोरखपुर में मिली है और उसका कत्ल हुआ है। अब पुलिस ने कड़ियों को जोड़ना शुरू किया। कॉल डिटेल, सोशल मीडिया की पड़ताल से साहिबा उर्फ खुशी तिवारी का न सामने आया और आखिरकार उसकी गिरफ्तारी हो गई। पुलिस ने उसके साथ दो और लोगों को भी पकड़ा है।
18 बीघा जमीन हड़पने के लिए ले ली जान
साहिबा उर्फ खुशी तिवारी का प्लान ये था कि वो खुश दिनों के बाद खुद को इंद्र की पत्नी बता कर उसकी 18 बीघा जमीन पर दावा पेश करती। मगर, उसकी पोल खुल गई। खास बात ये है कि इंद्र तिवारी के कातिलों में एक खुशी का असली पति कुशल भी है, जिसे उसने इस कत्ल के बाद मिलने वाले रुपयों में से कुछ हिस्सा देने का वादा किया था। यानी सिर्फ एक यूट्यूब वीडियो से ही इंद्र तिवारी का कत्ल हो गया। काश कि इसने पब्लिकली अपनी जमीन जायदाद की बात स्वामी अनिरुद्धाचार्य को ना बताई होती।
Yash Dayal News : RCB के बॉलर यश दयाल पर गंभीर आरोप, गाजियाबाद की लड़की ने कहा- मेरा यौन शोषण किया..