
Patna News. गोपाल खेमका की हत्या का सुराग तलाश रही है पुलिस.
Gopal Khemka Murder: पटना के कारोबारी गोपाल खेमका के कत्ल के मामले का रहस्य काफी हद तक सुलझ गया है। खेमका की हत्या कारोबारी रंजिश के चलते एक बिल्डर अशोक साह ने करवाई थी। इस काम के लिए 10 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी। फिलहाल पुलिस ने अशोक साह और शूटर उमेश को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हथियार मुहैया करवाने वाला विकास उर्फ राजा सुबह सुबह एनकाउंटर में मारा गया है।
जमीन के झगड़े पर शुरू से था शक
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि इस मामले की जांच करते हुए पुलिस को कई लिंक मिले थे। शक शुरू से ही जमीन के झगड़े को लेकर था। आखिरकार एक बिल्डर के इस मामले में मास्टरमाइंड के तौर पर पकड़े जाने से वो बात साफ हो गई है।
ईंट भट्ठे पर हुआ एनकाउंटर
पुलिस ने सोमवार को सबसे पहले उमेश को पकड़ा था। उसके बाद विकास उर्फ राजा पकड़ा गया। जब उसे लेकर मालसलामी इलाके ईंट भट्ठे के पास हथियार बरामद करने पहुंची, तो हालात कुछ ऐसे बने कि पुलिस को उसे गोली मारनी पड़ी। उसने पुलिस पर ही गोली चला दी थी। उमेश से पूछताछ के बाद ही अशोक साह का नाम सामने आ गया था। आखिरकार उसे भी पकड़ लिया गया।
गोपाल खेमका की हत्या शुक्रवार रात को तब कर दी गई थी, जब वो करीब साढ़े 11 बजे क्लब से घर लौट रहे थे। उन्हें घर के गेट पर गोली मारी गई।