Goodness Of Gooseberries – हर रोज़ बस एक आंवला खाएं और ख़ुद अपनी आंखों से ये चमत्कार देखें

Goodness Of Gooseberries – आंवला एक बेहद गुणकारी और फायदेमंद फल है ये तो सब जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रोज सिर्फ एक आंवले का सेवन कर आप कम से कम 12 तरह की बीमारियों से दूर रह सकते हैं? असल में आंवला विटामिन, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स की एक ऐसी खान है, जिसका मुकाबला और किसी दूसरे फल से नहीं हो सकता।
इम्युनिटी बढ़ाने में कारगर हैं आंवला
आंवला विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत है, जो इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यानी इंसान को आसानी से बीमार नहीं होने देता। रोज एक आंवला खाने से इन्फेक्शन यानी बीमारियों के संक्रमण का खतरा भी कम होता है। जिससे आप सर्दी खांसी जैसी सामान्य मगर तकलीफदेह बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
त्वचा की चमक बनाए रखता है आंवला
आंवला में पाया जाने वाला विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। नियमित रूप से आंवला खाने से बढ़ती उम्र की निशानियां कम होती हैं, त्वचा की बनावट सुधरती है और इसमें कुदरती चमक भी वापस आती है।
आंवले का फाइबर है कमाल का पाचक
आंवला सिर्फ विटामिन का स्रोत ही नहीं है, बल्कि ये इंसान के हाजमे के लिए बहुत कारगर है। इसमें डायट्री फाइबर होता है, जो पेट की तकलीफों को दूर करता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाते हैं, जिससे पाचन शक्ति दुरुस्त होती है।
आंवला खाइए और मोटापे को दूर भगाइये
आंवला वाकई अद्भुत है। क्या आप जानते हैं कि मामूली सा दिखने वाला और स्वाद में कैसला सा ये फल इंसान के शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है साथ ही फैट बर्निंग यानी चर्बी को भी गलाने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाला फाइबर पचने में समय लेता है, जिससे आपको बेवजह की क्रेविंग नहीं होती और आप ओवर ईटिंग करने से बचे रहते हैं। जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता। इतना ही नहीं आंवले इंसान के शरीर को डिटॉक्सिफाई भी करता है, जो वेट लूज करने में भी मददगार है।
कॉलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर का रामबाण नुस्खा
आंवले में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लेमेटरी कंपाउंड तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। जिससे हृदय संबंधी विकार दूर होते हैं और हार्ट हेल्थ सही रहता है। ये कोलेस्ट्रॉल को रेग्यूलेट करता है और ब्लड प्रेशर को भी कम करता है।
आंवले से होंगे घने मुलायम काले बाल
आज हर दूसरा आदमी अपनी बालों की वजह से परेशान है। किसी के बाल बहुत झड़ते हैं, किसी के वक्त से पहले ही सफेद हो रहे हैं, तो किसी को कोई और समस्या है। लेकिन आंवला बालों के लिए एक पुराना और माना हुआ नुस्खा है। आंवले के सेवन से बाल स्वस्थ और जानदार होते हैं। इसमें मौजूद न्यूट्रिएंट्स बालों को बढ़ने में मदद करते हैं।
ब्लड शुगर में भी आंवला है बेहद फायदेमंद
कभी कभी तो लगता है कि आंवले में इतने गुण हैं कि इंसान उसकी चर्चा करते करते थक जाए, लेकिन खूबियां कम न हों। अब देखिए न आंवला ब्लड शुगर लेवल को भी मैनेज करता है। अगर आप आंवला नियमित रूप से खाते हैं, तो इससे ब्लड शुगर पर काबू पाना आसान हो जाता है।
रोज़ आंवला खाइए चश्मा भी उतर जाएगा
आंवला आंखों के लिए भी अच्छा है। ये आंखों को रौशनी बढ़ाता है। आंखों से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है। मोतियाबिंद, रतौंधी समेत तकलीफों से बचाता है।
आंवला.. खाएं तो कैसे खाएं..? जानें
अब सवाल ये है कि आंवले को भोजन का हिस्सा कैसे बनाया जाए? या फिर रोज इसका सेवन कैसे किया जाए? तो इसके कई विकल्प हो सकते हैं। इसे आप कच्चा चबा चबा कर खा सकते हैं। सूखा कर खा सकते हैं। कुछ लोग आंवले का पाउडर बना कर भी उसे खाते हैं। इसका जूस पिया जा सकता है। आंवले का अचार और इसकी चटनी तो लोगों को बहुत पसंद है। लेकिन अगर आप सबसे कारगर तरीके से आंवले को खाना चाहते हैं, तो इसे चबाना या फिर इसका जूस निकाल कर पीना सबसे बेहतर है।

About The Author