Good Story – 30 हज़ार फीट की ऊंचाई पर बिगड़ी बुज़ुर्ग महिला की तबीयत, एयर होस्टेस ने ऐसे किया कमाल

Good Story – पुणे से इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट दिल्ली आ रही थी। फ्लाइट नंबर 6E 353। तारीख 12 जनवरी 2025। फ्लाइट में सबकुछ ठीक चल रहा था। अचानक हजारों फीट की ऊंचाई पर एक बुजुर्ग महिला बेहोश होने लगी। उन्हें ऑक्सीजन की कमी महसूस हो रही थी। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। क्रू मेंबर्स को जैसे ही इसका पता चला, उन्होंने पहले फ्लाइट में किसी डॉक्टर के ट्रैवल करने या ना करने को लेकर यात्रियों से पूछा। उन्हें उम्मीद थी कि अगर फ्लाइट में कोई डॉक्टर होगा, तो वो स्थिति को संभाल लेगा। लेकिन बदकिस्मती से फ्लाइट में कोई डॉक्टर नहीं था।

सूझ-बूझ से ऐसे बचाई जान

Good Story – ऐसे में एक एयर होस्टेस सामने आई। उन्होंने बड़ी हिम्मत और बहादुरी से काम लिया। सबसे पहले उन्होंने बुजुर्ग महिला की गर्दन को सीधा किया, ताकि उनकी सांस की नली भी  सीधी रहे और उन्हें धीरे-धीरे ही सही ऑक्सीजन मिलती रहे। इसके बाद उन्होंने महिला को ऑक्सीजन देने की शुरुआत की और ये सिलसिला करीब 30 से 40 मिनट तक चलता रहा। आखिरकार एयर होस्टेस की अथक कोशिश के बाद महिला की हालत थोड़ी ठीक हुई और वो नॉर्मल हो गई। तब तक फ्लाइट दिल्ली की दूरी तकरीबन तय कर चुकी थी। दिल्ली आने के बाद महिला को मेडिकल असिस्टेंस दी गई।

सफलता के बाद आंखों में आए आंसू

Good Story – इतना सबकुछ करने के बाद वो एयर होस्टेस इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों में आंसू गए। खुद बुजुर्ग महिला समेत कई लोगों ने एयर होस्टेस की इस कोशिश और हिम्मत की दाद दी। इस सच्ची घटना का खुलासा दिल्ली के उद्यमी संचित महाजन ने अपने लिंक्डइन पेज पर किया है। उन्होंने एयर होस्टेस को एक सुपरवुमन कहा है और उनकी नाम का भी खुलासा किया है। एयर होस्टेस खुशबू सिंह हैं, जो कोलकाता की रहने वाली हैं। फिलहाल इस एयर होस्टेस की इस कहानी के सामने आने के बाद लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

ये खबर भी दिलचस्प है। जरूर पढ़ें – 

Saif Ali Khan – आधी रात घर में घुस कर 1 करोड़ रुपये मांग रहा था चोर, अजब चोर की गजब कहानी

About The Author