Girls driving scooty viral video: स्कूटी चलाती लड़कियों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया में नजर आते हैं। जिनके बहाने उन्हें ट्रोल किया जाता है। लोगों ने एक गलत धारणा बना ली है कि लड़कियां ठीक से ड्राइव नहीं कर सकतीं या स्कूटी सही तरीके से नहीं चलाती हैं। लेकिन अब इसी कड़ी में सोशल मीडिया में एक बड़ा ही दिलचस्प वीडियो वायरल हो रहा है।
जब बीच सड़क पर लड़कियों से हुआ सामना
वीडियो में दो लड़कियां अलग अलग स्कूटी पर एक सड़क से गुजरती हुई दिखती हैं, जिनके सामने अचानक हाथियों का एक झुंड आ जाता है। मगर असली एक्शन इसके बाद होता है। हाथियों को अपने सामने देख कर दोनों लड़कियां घबरा जाती हैं। इननमें एक लड़की तो जहां अपनी स्कूटी के साथ वहां खड़ी एक कार के पीछे छिप जाती है, वहीं दूसरी लड़की स्कूटी बीच सड़क पर ही पटक उल्टे पांव भागने लगती है।
लड़कियों को अपनी तरफ आता देख भागे हाथी
हाथियों को देख कर लड़कियों का डरना या फिर जान बचा कर भागना एक स्वाभाविक बात है। लेकिन दिलचस्प ये है कि दोनों लड़कियों को एकाएक सामने देख कर हाथी भी घबरा जाते हैं और ठिठक का पीछे हटने लगते हैं। हालांकि जब लड़कियां रास्ते से हट जाती हैं, तो हाथी तेजी से आगे निकल जाते हैं।
“लड़कियों की ड्राइविंग से हाथी भी डरते हैं”
फिलहाल इस वीडियो में हाथियों के डरने वाली इन तस्वीरों के बहाने सोशल मीडिया में ये वीडियो वायरल होने लगा है। इस वीडियो पर लोग एक से बढ़ कर एक दिलचस्प और अतरंगी कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “लड़कियों के स्कूटी चलाने से हाथी भी डरते हैं।” वहीं एक दूसरे यूजर ने चुटकी ली है, “जब धरती पर रहने वाला सबसे विशाल हाथी जैसा जानवर भी लड़कियों की ड्राइविंग से डरता है, तो फिर आम लोगों की क्या बिसात?”
इस सिलसिले में प्रमुख अखबार जनसत्ता ने भी एक मजेदार खबर भी प्रकाशित की है। वैसे तो लड़कियों की ड्राइविंग पर सिर्फ लैंगिक आधार पर सवाल उठाना सही नहीं है। लेकिन ये वीडियो लोगों के हंसने गुदगुदाने का एक जरिया जरूर बन गया है।
