Ghaziabad News : हिंदू लड़की ने की मुस्लिम से शादी.. मचा बवाल, लड़की ने कहा- बालिग हूं भला-बुरा समझती हूं..

Ghaziabad News –गाजियाबाद की रहने वाली एक लड़की सोनिका चौहान ने अपनी मर्जी से अकबर खान नाम के एक लड़के से शादी कर ली और घर से भाग गई। घर वालों ने इस सिलसिले में पुलिस रिपोर्ट लिखवाई मगर कोई फायदा नहीं हुआ। उधर, जब हिंदू संगठनों को इस बात का पता चला तो उन्होंने गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में अकबर की न्याय खंड 1 में मौजूद दुकान पर सोमवार की शाम को धावा बोल दिया और जम कर तोड़फोड़ कर डाली। हिंदू संगठन के लोगों का आरोप है कि अकबर नाम के इस कारोबारी ने पहले भी हिंदू लड़कियों को बहला फुसला कर उनके साथ ज्यादी की और अब सोनिका के साथ भी वही कर रहा है।

Ghaziabad News – सोनिका ने कहा 9 साल से अकबर के साथ रिलेशन में हूं

तोड़फोड़ के बाद पुलिस एक्शन में आई और उसने पहले अकबर को हिरासत में लिया और फिर लड़की सोनिका चौहान को भी बरामद कर लिया। हालांकि इन पंक्तियों के लिखे जाने तक सोनिका के कोर्ट में बयान नहीं हुए थे। ये और बात है कि सोनिका का एक बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की अपनी मर्जी  से अकबर के साथ जाने की बात कह रही है और उसे पति कह कर संबोधित कर रही है। सोनिका का कहना है कि वो अकबर के साथ 9 सालों से रिलेशन में है और 3 साल पहले उसने अकबर के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी।

कोरोना को लेकर ये खबर पढ़ें-

https://newschronicles.in/corona-cases-on-rise-8096-2/

लव मैरिज करने वाली सोनिका चौहान का पक्ष भी सुन लें-

https://x.com/SachinGuptaUP/status/

Ghaziabad News – “मैं बालिग हूं अपना भला-बुरा समझती हूं..”

चूंकि घर वाले और  बाकी लोग उनके रिश्ते पर पाबंदी लगा रहे थे, इसलिए वो अपनी मर्जी से अपने पति अकबर के साथ भाग गई थी। वीडियो में वो बता रही है कि अब उसे और उसके पति को लोग बुरी तरह से डरा रहे हैं। जिसे वो काफी घबराई हुई है। उसने इस वीडियो में अपने लिए और अपने पति और उसके परिवार वालों के लिए सुरक्षा की मांग की। साथ ही ये भी कहा कि वो बालिग है और उसे पता है कि क्या सही है और क्या गलत। उसने अपनी मर्जी से मोहम्मद अकबर खान के साथ शादी की है और उसके साथ कोई जोर जबरदस्ती नहीं हुई।

Tej Pratap Yadav : तेज प्रताप के ऐलान ए इश्क पर बढ़ा बवाल, लगा हनी ट्रैप में फंसने का अजीब आरोप

About The Author