
France Syringe Attack: शैतान खोपड़ी वाले लोगों के दिमाग में जब कैसी साजिश का कीड़ा कुलबुलाने लगे और वो लोगों को परेशान करने के लिए कौन सा रास्ता चुन लें, ये कोई नहीं जानता। ये मामला फ्रांस का है, जहां एक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान कुछ शातिर दिमाग हमलावरों को लोगों पर सिरिंज अटैक किया। एक एक कर 145 लोगों को रहस्यमयी सुई चुभा डाली, जिसके बाद लोगों की तबियत बिगड़ने लगी।
फेटे द ला म्यूजिक के दौरान हुआ रहस्यमयी हमला
असल में पिछले शनिवार को फ्रांस में ’फेटे द ला म्यूजिक’ नाम का त्यौहार मनाया जा रहा था। लोग गीत संगीत की धुनों पर जम कर थिरक रहे थे। देश के एक बड़े हिस्से में तकरीबन हर कोने में ऐसा ही माहौल था। लेकिन इसी रंगीन माहौल में कुछ लोगों ने नाचते झूमते लोगों को टारगेट किया। पेरिस के अलावा टूर्स, एवरेक्स, रूएन जैसे कई शहरों में ऐसे मामले सामने आए, जहां लोगों को डांस के दौरान सुई चुभो दिया गया।
सुई अटैक का शिकार होने वालों में ज्यादातर लड़कियां
जिन 145 लोगों को टारगेट किया गया, उनमें ज्यादातर लड़कियां हैं। कई जगहों पर ऐसे सिरिंज अटैक के बाद लोगों की तबियत खराब होने लगे, वो बीमार होने लगे। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
इस मामले पर आप CNN की रिपोर्ट भी देख सकते हैं–
सुई वाला हमला कहीं HIV वाली साजिश तो नहीं?
फिलहाल इस सिरिंज अटैक के पीछे का राज सामने नहीं आया है। कुछ पीड़ित लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, शरीर में जहर होने या ना होने, या फिर जहर के प्रकार की पुष्टि होने की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। इस अटैक से दहशत का माहौल है। शक है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं? कहीं ये HIV इन्फेक्शन वाले सुई तो नहीं? सच्चाई का सामने आना अभी बाकी है।
New Railway Fare : बढ़ गया रेल का किराया, जानें कितना बढ़ा.. रिजर्वेशन को लेकर भी बड़ा फैसला..