Skip to content
News Chronicles

News Chronicles

Curious. Connected. Confident.

Primary Menu
  • Home
  • ऑटो
  • Road construction update
  • टेक्नोलॉजी
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • जनरल
  • First Night Death Mystery : वो लास्ट मैसेज, जिसने सुहागरात को बना दिया मौत की रात.. चौंकाने वाला खुलासा..
  • जनरल

First Night Death Mystery : वो लास्ट मैसेज, जिसने सुहागरात को बना दिया मौत की रात.. चौंकाने वाला खुलासा..

News Chronicles March 12, 2025
First Night Death Mystery.

First Night Death Mystery. Symbolic Image. Courtesy - Pexels.

First Night Death Mystery मामले में आया बड़ा ट्विस्ट

एक मैसेज बना बंद कमरे में दो-दो दर्दनाक मौत की वजह

वो मैसज किसने भेजा? भेजने वाले दूल्हा-दुल्हन का कैसा रिश्ता?

दूल्हा दुल्हन की मौत के पीछे है एक हैरान करने वाली मिस्ट्री

First Night Death Mystery : सुहागरात में ही पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो और झगड़े में पत्नी की हत्या करके पति खुद भी फंदे से झूल जाए, ऐसा हाल के दिनों में तो कभी सुनने को नहीं मिला। लेकिन अयोध्या में 9 मार्च की सुबह ऐसी ही वारदात हुई। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर नए-नवेले दूल्हे ने अपनी दुल्हन की जान लेकर खुद भी जान क्यों दे दी? आखिर उस रात दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि दूल्हे ने कत्ल करना और मौत को चुनना नई जिंदगी की शुरुआत करने से ज्यादा ठीक समझा? (First Night Death Mystery)

तो इस मामले की तफ्तीश में अब पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य हाथ लग रहे हैं। अब तक की तफ्तीश के मुताबिक उस रात एक गुमनाम नंबर से दुल्हन के फोन पर किसी ने एक ऐसा मैसेज भेजा, जिसके बाद दूल्हा प्रदीप अपना आपा खो बैठा और उसने पहले अपनी पत्नी शिवानी की जान ली और फिर खुद भी जान दे दी। पुलिस फिलहाल एक गुमनाम नंबर का और उससे भेजे गए मैसेज की पूरी सच्चाई का पता लगा रही है। पुलिस ने कमरे से बरामद दो मोबाइल फोन समेत कई चीजों को जांच के लिए जब्त भी किया है।

First Night Death Mystery.
First Night Death Mystery.

First Night Death Mystery : फोन में छुपा राज

असल में दूल्हा प्रदीप अयोध्या में ही रहता था, जबकि दुल्हन शिवानी बचपन से दिल्ली में ही रही और बड़ी हुई। दोनों की शादी करीब साल भर पहले तय हुई थी, जिसके बाद दोनों की आपस में लगातार बातचीत होती थी। यानी देखा जाए तो दोनों के बीच में प्रेम संबंध भी था। ऐसे में प्रदीप अपनी शादी से बहुत खुश था। उधर, शादी से पहले कुछ ऐसा हुआ, जिसने इस प्रेम कहानी को एक खतरनाक मोड़ दे दिया। दुल्हन शिवानी का मोबाइल फोन कथित तौर पर मायके में रहने के दौरान पानी में गिर कर खराब हो गया।

इसलिए शादी के बाद शिवानी बगैर फोन लिए ही अपने ससुराल आ गई। जाहिर है दूल्हे को भी इस बात का पता चला और उसने अपनी नई नवेली दुल्हन को एक फोन गिफ्ट करने का फैसला किया। अपने भांजे के जरिए उसने एक नया स्मार्ट फोन मंगवाया भी। ये फोन चूंकि दुल्हन के लिए था, तो इसमें शिवानी का सिम कार्ड भी डाल दिया गया। इसके बाद दोनों ने खुशी-खुशी सुहागरात मनाई और आराम करने लगे। शिवानी गहरी नींद में सो गई। प्रदीप अभी जग रहा था, तब तक इस नए फोन में एक गुमनाम मैसेज आया और इसी मैसेज ने सारा खेल खराब कर दिया।

First Night Death Mystery : मैसेज से दूल्हे को लगा सदमा

पुलिस सूत्रों की मानें तो ये मैसेज किसी ने दिल्ली से शिवानी को किया था। जिसमें लिखा था, तुम मुझे छोड़ कर चली गई, ये अच्छा नहीं किया। इसके साथ ही इस नंबर से कुछ और भी ऐसी चीजें शिवानी को भेजी गई, जिन्हें प्रदीप ने देख लिया और वो आपा खो बैठा। जिसके बाद गुस्से में पहले उसने गला घोंट कर शिवानी की जान ली और फिर करीब एक घंटे तक खुद मरने की तरकीब सोचता रहा और आखिरकार उसने गले में फंदा लगा कर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत के बीच घंटे भर का फासला भी सामने आया है।

क्राइम की ये खबर भी कम हैरान करने वाली नहीं

Gujrat Triple Murder – एक अनोखा खूनी प्रयोग, गूंगे बहरे पर ट्रायल.. और तीन-तीन कत्ल..

फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और पुलिस उस शख्स का पता लगाने में जुटी है, जिसने 8 और 9 मार्च की रात यानी सुहागरात के दौरान शिवानी को मैसेज भेजा था।

First Night Murder – सुहागरात पर रिलेशन, फिर मर्डर और तब सुसाइड.. एक सीक्रेट मैसेज की पहेली

A stylish man with a backpack boards a tram in bustling Budapest, Hungary, during the day.
News Chronicles

About The Author

News Chronicles

News Chronicles

See author's posts

Continue Reading

Previous: Pak Train Hijack – पाकिस्तान में पूरी की पूरी ट्रेन हुई अगवा, IED ब्लास्ट, दनादन फायरिंग.. अब तक 60 से ज्यादा मरे
Next: Most Horrific Video : अब तक का सबसे भयानक वीडियो, नवजात शिशु को चबाता रहा कुत्ता.. देखते रहे लोग..

Related Stories

IMG-20250806-WA0102
  • जनरल

Uttarakhand flash flood: 3000 फीट की ऊंचाई पर कैसे फटा बादल? वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

Tarun Dhalla August 6, 2025
IMG-20250805-WA0114
  • जनरल

Lion attack viral video: शिकार के मजे ले रहे शेर के बहुत पास पहुंचा इंसान, गुस्से में शेर ने जो किया वो भयानक था

Tarun Dhalla August 5, 2025
How to reduce fat naturally
  • जनरल

How to reduce fat naturally : आपके मोटापे की समस्या को दूर कर सकता है ये घरेलू नुस्खा, अभी नोट करें

Rahul Bhattacharya August 4, 2025

You may have missed

IMG-20250806-WA0102
  • जनरल

Uttarakhand flash flood: 3000 फीट की ऊंचाई पर कैसे फटा बादल? वैज्ञानिकों ने बताई चौंकाने वाली वजह

Tarun Dhalla August 6, 2025
IMG-20250805-WA0114
  • जनरल

Lion attack viral video: शिकार के मजे ले रहे शेर के बहुत पास पहुंचा इंसान, गुस्से में शेर ने जो किया वो भयानक था

Tarun Dhalla August 5, 2025
IMG-20250805-WA0092(1)
  • स्पोर्ट्स

Mohammed Siraj : बिरयानी से दूरी और कोहली का मोटिवेशन.. ये है सिराज की कामयाबी की कहानी

Tarun Dhalla August 5, 2025
IMG-20250804-WA0083
  • ऑटो

Tesla new charging station: भारत के बाजार में छाने की तैयारी, पहले शो रूम और अब चार्जिंग स्टेशन

Tarun Dhalla August 4, 2025
  • Home
  • ऑटो
  • Road construction update
  • टेक्नोलॉजी
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
2025 Copyright © All rights reserved. Newschronicles. | MoreNews by AF themes.