
Dhoni News. थाला फिर से आला रे..
Dhoni News – कहां तो दो दिन पहले ये कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी अब बस रिटायर होने वाले हैं। यही उनका आखिरी मैच है। मैदान में मैच देखने सालों के बाद पहली बार उनके मम्मी-पापा आए हैं। और कहां अब धोनी को फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान बन गए हैं। वो अब इस आईपीएल सीजन में फिर से अपनी टीम की कप्तानी करने वाले हैं। धोनी का करिश्मा ऐसा है, जिसके सामने पारस पत्थर भी फेल हो जाए। कहते हैं कि पारस पत्थर अगर लोहे से छू जाए, तो वो भी सोना बन जाता है। यहां धोनी पारस से भी आगे हैं। (Dhoni News)
Dhoni News – धोनी के फिर से कप्तान बनने की रही दो वजहें
ऐसा दो वजहों से हुआ है। एक तो ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स मैदान में कोई खास करिश्मा नहीं कर पाई है। पांच में से 4 मैच गंवा कर टीम का बुरा हाल है। ऊपर से रही सही कसर ऋतुराज की ही चोट ने पूरी कर दी है। ऋतुराज अब इस सीजन में कोई मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। यानी वो आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में मैनेजमेंट की निगाहों में धोनी से बेहतर भला और कौन हो सकता है?

Dhoni News – 5 बार अपने दम पर चेन्नई को जिता चुके हैं धोनी
धोनी अपनी कप्तानी के दम पर कोई एक-आध बार नहीं, बल्कि 5 बार चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल का खिताब जिता चुके हैं। ऐसे में जब वो खुद मैदान में हों, तो भला उनसे बेहतर कप्तान और कौन हो सकता है? फिलहाल मैनेजमेंट के कहने पर धोनी ने टीम की कमान संभाल ली है और 11 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ आपको एक बार फिर से चेन्नई से एमए चिदंबरम स्टेडियम में कप्तानी करते दिखने वाले हैं। यानी धोनी 683 दिन बाद चेन्नई में टीम की कप्तानी करेंगे।
टीम ने इसका सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है।
https://x.com/ChennaiIPL/status/
वीरू भाई भी माही भाई के दीवाने हैं-
https://x.com/virendersehwag/status/
आजकल प्रियांश के चर्चे हैं… शतकवीर लड़का-
https://newschronicles.in/priyansh-arya/
ऐसा नहीं है कि खुद धोनी से उनके रिटायरमेंट से जुड़े सवाल नहीं पूछे जाते। लेकिन धोनी मैदान पर होने वाले अपनी प्लानिंग की तरह ही क्रिकेट करियर की प्लानिंग भी बिल्कुल क्लीयर रखते हैं। उन्होंने कह दिया है कि जब तक उनका शरीर साथ देगा, वो खेलते रहेंगे। क्योंकि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें इसकी छूट दे रखी है और अभी वो क्रिकेट को एन्जॉय कर रहे हैं। अभी हाल ही में टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी ये क्लीयर किया था कि टीम मैनेजमेंट के दरम्यान धोनी के रिटारमेंट की कहीं कोई चर्चा नहीं है।
Dhoni Retirement : धोनी के रिटायरमेंट पर CSK कोच ने बताई अंदर की बात.. आंखें खोल देने वाली कहानी..