शाहिद कपूर की नई फिल्म देवा का टीज़र रिलीज हो गया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) एक्शन अवतार में नज़र आने वाले हैं। 52 सेकंड के इस टीजर में शाहिद कपूर के मूव्स ने दर्शकों को मानों अपना दीवाना बना लिया है। टीज़र बताता है कि ये फिल्म पूरी तरह एक्शन पैक्ड होने वाली है।
सुपर कॉप के रोल में होंगे शाहिद
टीजर में शाहिद कपूर सफेद शर्ट और पुलिस यूनिफॉर्म वाले पैंट में नजर आ रहे हैं। मगर जरा रुकिए। फिल्म में सिर्फ एक्शन ही नहीं है। डांस भी अल्टिमेट लेवल का है। टीजर का आगाज़ ही शाहिद कपूर के शानदार डांस से होता है। कहानी की बात करें तो इस फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे, जो बिना किसी बात से डरे अपना फर्ज निभाता चला जाता है। शाहिद कपूर के फैंस की मानें तो ये फिल्म उनके करियर की एक बड़ी ब्लॉक बस्टर साबित होने वाली है।
शाहिद के हिस्से हैं कई अच्छी फिल्में
वैसे तो शाहिद कपूर की छवि एक रोमांटिक हीरो की ही रही है, लेकिन देवा का टीजर बताता है कि इस बार उनका अवतार पिछली फिल्मों से हट कर है। इश्क विश्क, फिदा, शिखर, विवाह, जब वी मेट, दिल बोले हडिप्पा, चांस पे डांस, बदमाश कंपनी जैसे फिल्मों में शाहिद पहले ही अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।