Delhi News – वो कहते हैं ना कि प्रतिभा अमीर गरीब का फर्क नहीं करती। बस, जरूरत होती है उसे पहचानने और तराशने की। तो दिल्ली में स्लम एरिया से आने वाले बच्चों की इसी प्रतिभा को तराशने का काम गैर सरकारी संस्थान पंख एनजीओ की ओर से किया जाता रहा है और अब पंख ने ऐसे ही बच्चों को एक ऐसा मंच दिया है, जहां तक पहुंचने के लिए कई बार बड़े कलाकारों को भी इंतजार करना पड़ता है।
Delhi News – प्रोग्राम में बच्चों ने कई विधाओं से जुड़ी प्रस्तुति दी
जी हां, दिल्ली के स्लम एरिया से आने वाले बच्चों ने रविवार को ऑल इंडिया रेडियो में अपना शानदार प्रोग्राम पेश किया। छह से दस साल की उम्र के इन बच्चों ने अपने प्रोग्राम में प्रार्थना, सरस्वती वंदना, कहानी, कविताएं, हास्य व्यंग्य और गीत संगीत जैसी कई खूबसूरत प्रस्तुतियां दीं, जिनमें सभी प्रस्तुतियों में समाज के लिए कोई संदेश छुपा हुआ था।

आप इस लिंक पर बच्चों का वो प्रोग्राम देख सकते हैं-
आधे घंटे का ये प्रोग्राम आकाशवाणी पर प्रसारित भी किया गया। इस प्रोग्राम का संचालन पंख एनजीओ की भावना ने किया। पंख दिल्ली के रोहिणी इलाके में काम करने वाला एक एनजीओ है, जो पिछले 17 सालों से स्लम एरियाज के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रहा है। इसी एनजीओ के बैनर तले तराशे गए कई छात्र आज अच्छे मुकाम पर हैं। प्रोग्राम की प्रस्तुति मधुलिका श्रीवास्तव ने दी, जबकि वंशिका, नक्षत्र, गीता, शिवानी, राधिका शिवन्या, नितिन, प्राची, हिमांशी और रव्या ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
MS Dhoni : आगे IPL खेलने या ना खेलने पर धोनी ने खुल कर कह दी दिल की बात.. तो ये है फ्यूचर प्लान..