CSK Vs LSG – कहते हैं धोनी वो पारस पत्थर हैं, जो लोहे को भी छू दें, तो वो सोना बन जाता है। चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन में अब वो बात दिखने लगी है। धोनी को आईपीएल 2025 में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाले अभी जुम्मा-जुम्मा दो ही मुकाबले हुए हैं और दूसरे ही मुकाबले में धोनी की येलो आर्मी ने कम बैक कर लिया है। वो भी तब जब इससे पहले के 5 मैच सीएसके लगातार हार चुकी है। अब सवाल ये है कि धोनी ने आखिर ऐसा क्या कर दिया कि मैच में सीएसके को जीत मिली? तो जवाब है कि धोनी ने कई ऐसे काम किए, जो उनके पूर्व कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नहीं किए थे। (CSK Vs LSG)
- धोनी ने शेख रसीद को सही मौके दिए
- धोनी लखनऊ को महज 167 रनों पर रोकने में कामयाब रहे
- धोनी ने अब्दुल समद को करिश्माई रन आउट किया
- (इसे अब रजनीकांत स्टाइल रन आउट का नाम दिया जा रहा है)
- धोनी ने एक हाथ से छक्का जड़ कर दिखाया
- और धोनी ने 11 गेदों पर 26 रन बना कर जीत अपने नाम कर ली
जाहिर है, जो धोनी करते हैं… वो सबके बस की बात नहीं है।

लखनऊ और चेन्नई के इस मैच में धोनी के प्रदर्शन पर थोड़ी और बात करेंगे, लेकिन पहले जल्दी से ये जान लीजिए कि आखिर इस मैच की ओवरऑल रिपोर्ट क्या रही। लखनऊ में टॉस जीत कर धोनी ने पहले बॉलिंग का फैसला किया। फिर लखनऊ को सिर्फ 167 रनों पर रोक दिया। हालांकि लखनऊ के इस लो स्कोरिंग टोटल में ऋषभ पंत चमके और उन्होंने 49 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली।
CSK Vs LSG – धोनी वो कप्तान हैं जिनकी हर चाल सीधी पड़ती है
इसके बाद जब चेन्नई बैटिंग के लिए आई तो शेख रसीद और रचिन रविंद्र ने अच्छी शुरुआत की। रसीद 27 तो रविंद्र 37 रन बना कर आउट हो गए। लो स्कोरिंग मैच में दोनों ओपनर अपना काम कर चुके थे। बीच में राहुल त्रिपाठी, जडेजा और विजय शंकर ने भी ड्रेसिंग रूम वापस जाने की जल्दी दिखाई। लेकिन जब जिम्मेदारी शिवम दुबे और थाला के कंधों पर आई, तो दोनों ने चेन्नई का बेड़ा पार कर दिया। दुबे ने 43 और धोनी ने 11 गेंदों पर 26 रन बनाए। धोनी का पर्सनल टोटल भले बहुत ज्यादा न हो, लेकिन वैल्यूएबल तो था।
देखिए धोनी की शान में सीएसके ने क्या पोस्ट किया-
https://x.com/ChennaiIPL/status/
जानिए न्यूज क्रॉनिकल्स ने धोनी के बारे में क्या लिखा था-
https://newschronicles.in/dhoni-news-%e0%
CSK Vs LSG – जानिए भज्जी ने धोनी को लेकर क्या कहा
धोनी क्या कर सकते हैं और क्या नहीं, ये तो पूरी दुनिया जानती है… लेकिन दुनिया ये भी जानती है कि धोनी किस्मत के धनी हैं। वो टॉस लेकर मैच तक सबकुछ जीत सकते हैं। तभी सोमवार की जीत के बाद भज्जी प्राजी ने कहा, “भारत को धोनी जैसा कप्तान ही चाहिए। वो अब तक के सबसे सफल कप्तान हैं।”
Cancer disease – भोजन करते वक़्त भी मिलते हैं कैंसर के संकेत, इन 5 प्वाइंट से पहचाने बीमारी के लक्षण