
अमेरिका के Casey Colving अपने Dog Oreo से मिल कर खुशी से झूमने लगे
Crime news in Hindi – लखनऊ के खतरा मक्कागंज इलाके में 30 जनवरी की रात को अचानक एक बड़ी वारदात हुई। मोहल्ले के बीचों-बीच दो बाइकर्स ने एक बुजुर्ग टैक्सी ड्राइवर को करीब से गोली मार दी और भाग निकले। जब तक आस-पास के लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तक टैक्सी ड्राइवर की जान जा चुकी थी। पता चला कि टैक्सी ड्राइवर को गोली गले में बिल्कुल सटा कर मारी गई थी। मौके पर पड़े मोबाइल फोन से पुलिस ने टैक्सी ड्राइवर की पहचान पता की। नाम था रिज़वान। लेकिन छानबीन में जुटी पुलिस तब हैरान हो गई, जब पता चला कि रिज़वान की तो किसी से दुश्मनी ही नहीं थी। अब सवाल ये था कि फिर ये कत्ल क्यों हुआ?
मारना किसी को था, मार किसी और को दिया
Crime news in Hindi – अब पुलिस ने बाइक पर आए शूटरों की तलाश चालू की। करीब दो सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कई दिनों तक खंगाली गई। पुलिस की अलग-अलग टीमों को काम पर लगाया गया और तब जाकर पुलिस दो लोगों को पकड़ने में कामयाब हुई। ये दोनों ही रिजवान को गोली मारने वाले शूटर थे। नाम था कृष्णकांत उर्फ साजन और मोहम्मद यासिर। कृष्णकांत रायबरेली का रहने वाला था, जबकि यासिर लखनऊ। पुलिस ने दोनों से क़त्ल की वजह पूछी, तो उन्होंने बताया कि उन दोनों ने रिज़वान की जान धोखे में ले ली। उन्हें कत्ल तो किसी और का करना था। जिनके लिए उन्हें सुपारी दी गई थी।
क़त्ल की साज़िश पर रहस्य की चादर
Crime news in Hindi – अब कहानी दूसरी तरफ मुड़ चुकी थी। कई सवाल थे। मसलन किसका कत्ल करना था? किसने सुपारी दी? कितने की दी? क्या दुश्मनी थी? वगैरह-वगैरह। पुलिस ने दोनों शूटरों से सख्ती से पूछताछ की। तब एक नाम उभर कर सामने आया। आफताब। आफताब एक वकील था। जिसने खदरा मक्कागंज के रहने वाले एक बुजुर्ग की हत्या की सुपारी जेल से लौटे इन दोनों अपराधियों को दी थी। अब पुलिस ने आफताब को शिकंजे में लिया। तब सामने आई असली कहानी। आफताब को अपनी एक जूनियर से प्यार था। लेकिन उस लड़की की शादी उसके पिता ने एक सरकारी स्कूल टीचर से कर दी।
वकील ने ख़ून से क्यों रंग लिए अपने हाथ?
Crime news in Hindi – शादी के बाद लड़की के पति ने उसे फोन पर बातचीत करने और आफताब से मिलने जुलने से रोक दिया। तब गुस्से में आफताब ने पहले लड़की के पिता के कत्ल की सुपारी दी और फिर बाद में पति की हत्या करवाने वाला था। उसे लगता था कि जब पिता मर जाएगा, तो लड़की अपने ससुराल से लखनऊ जरूर आएगी और तब वो अपनी प्रेमिका से मिल सकेगा। साथ ही रास्ते का कांटा भी हट जाएगा। लेकिन तकदीर का खेल देखिए शूटरों की गलती या यूं कहें कि उन्हें हुए धोखे से उन्होंने लड़की के पिता की जगह टैक्सी ड्राइवर रिज़वान की जान ले ली। जिसका इस मामले से कोई लेना देना ही नहीं था।
क्राइम की ये खबर भी पढ़ें – https://newschronicles.in/kerala-child-rape