Chitra Tripathi Divorce : जानी मानी पत्रकार और तेज तर्रार एंकर चित्रा त्रिपाठी का आखिरकार अपने पति अतुल अग्रवाल से अलगाव हो ही गया। दोनों ने अब औपचारिक तौर पर तलाक ले लिया है। एंकर चित्रा त्रिपाठी ने सोशल मीडिया में खुद इस सिलसिले में एक पोस्ट लिखा है और अपने पति अतुल से अलग होने की जानकारी दी है। (Chitra Tripathi Divorce)
चित्रा ने लिखा है…
“ये 16 सालों का शानदार सफर रहा। कुछ समय पहले हमने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था और अब उसे अंतिम रूप देने का समय आ गया है। आगे हम बेशक पति-पत्नी के तौर पर साथ न रहें, लेकिन अभिभावक और परिवार के तौर पर बने रहेंगे। हम अपने बेटे की परवरिश में पूरा ध्यान देंगे। इस दौर में जिन अजीज लोगों ने हमारी मदद की, उनका शुक्रिया। ये अंत नहीं है, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है। आपकी शुभकामनाएं ही हमारे लिए पूरी दुनिया है।”
Chitra Tripathi Divorce – चित्रा और अतुल दोनों हैं तेज तर्रार पत्रकार
आप चित्रा त्रिपाठी की ओर से एक्स पर लिखे गए इस पोस्ट को नीचे दिए गए लिंक में देख सकते हैं-
https://x.com/chitraaum/status/
चित्रा टीवी पर अपनी वाकपटुता और समझदारी के लिए जानी जाती हैं। वो एक मशहूर प्राइम टाइम एंकर हैं और फिलहाल एबीपी न्यूज से जुड़ी हैं। लेकिन उनके पति रहे अतुल अग्रवाल भी काफी नामी पत्रकार हैं। अतुल को उनके तीखे सवालों के लिए जाना जाता है। अतुल इन दिनों हिंदी खबर नाम के चैनल के संपादक हैं।

इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद गाजियाबाद की एक शॉकिंग खबर देखें-
https://newschronicles.in/spitting-on-bread
Chitra Tripathi Divorce – दोनों के रिश्ते में रही है काफी उथल-पुथल
अतुल और चित्रा के बीच अनबन की खबरें कई बार पहले भी सोशल मीडिया में आ चुकी हैं। 2022 में दोनों के बीच चल रही अनबन तब एक बार फिर उजागर हो गई थी, जब अतुल अग्रवाल के साथ लूटपाट की कथित वारदात हुई। बाद में पुलिस ने ऐलान किया कि लूटपाट हुई ही नहीं। अतुल ने गुमराह किया था। इसके पीछे तब तफ्तीश में कुछ निजी वजहें निकल कर सामने आई।
इसके अलावा भी कुछेक मामलों में दोनों के बीच अनबन और मतभेद की खबरें आई थीं। लेकिन दोनों ने बड़ी समझदारी से हर बार मामले को संभाल लिया। दोनों को एक बेटा भी है। लेकिन अब इस उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते से दोनों ने अलग हो जाने का फैसला लिया है।