Chahal And Mahvash – स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश की दोस्ती को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। आरजे महवश को लेकर ये बातें और चर्चाएं तब शुरू हुईं, जब चैंपियंस ट्रॉफी के मैच के दौरान वो दुबई के स्टेडियम में चहल के साथ बैठ कर मैच के मजे लेती नजर आईं। ये वो दौर था, जब चहल और उनकी पत्नी रही धनश्री के बीच रिश्तों की उथल-पुथल सबसे ज्यादा थी। ऐसे में महवश का चहल के साथ दिखना टॉक ऑफ द टाउन बन गया। (Chahal And Mahvash)
Chahal And Mahvash – आरजे महवश की पोस्ट ने चहल से उनके रिश्ते की बातों को हवा दी
लेकिन अब आरजे महवश ने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिससे उनके और चहल के बीच अब रिश्ते को एक नाम मिलने की उम्मीद बंधने लगी है। खास कर सोशल मीडिया यूजर्स तो अब दोनों के रिश्ते और शादी को पक्का मान कर चलने लगे हैं। असल में महवश ने अभी हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो रिलेशन और डेटिंग के बारे में बता रही हैं। क्रिप्टिक पोस्ट मतलब ईशारों-ईशारों में कुछ कहने वाली पोस्ट।

Chahal And Mahvash – जानिए आखिर क्या है महवश की इस पोस्ट में?
असल में ये महवश का एक वीडियो पोस्ट है, जिसमें वो बता रही हैं कि अगर उनकी लाइफ में कोई लड़का आएगा, तो वही फ्रेंड होगा, वही बेस्ट फ्रेंड होगा, वही हस्बैंड होगा। एक ही काफी है। उससे अलग-अलग लोगों के साथ रहना संभव नहीं होता। महवश आखिर में कहती हैं, “मेरा वाला काफी है।” महवश की इस पोस्ट लोगों ने सीधे अब चहल से जोड़ना शुरू कर दिया है। लोग लिखने लगे हैं ये चहल भाई की बात हो रही है। कोई लिख रहा है- तो अब रिश्ता पक्का समझें?
महवश का वो इंस्टा पोस्ट देखें, जिसे चहल से जोड़ा जा रहा है-
https://www.instagram.com/reel/DH8nv5NTAig/?
आपने चहल और रोहित शर्मा का ये वीडियो चैट देखा है? पढ़ें न्यूज क्रॉनिकल्स की खबर-
https://newschronicles.in/rohit-chahal-funny-video-news-chronicles/
Chahal And Mahvash – सोशल मीडिया में गर्म हो गया है चर्चाओं का बाजार
आपको याद होगा अभी हाल ही में युजवेंद्र चहल और धनश्री के बीच तलाक हुआ है। तलाक के लिए जब दोनों मुंबई के बांद्रा कोर्ट में हाजिर हुए थे, तब भी चहल ने ऐसी टी शर्ट पहनी थी, जिसमें सख्त व्यंग्यात्मक मैसेज था। तब चहल की उस टी शर्ट के भी चर्चे जोरों पर थे। अब चहल पूरी तरह आजाद हैं। ऐसे में महवश के साथ उनका नाम और ज्यादा जोड़ा जाने लगता है। अब देखना ये है कि महवश ये सारी बातें वाकई चहल के लिए कर रही हैं या किसी और के लिए?
Rinku Singh Priya Saroj net worth – रन के साथ नोट भी कूट रहे हैं रिंकू, होने वाली दुल्हन भी कम नहीं