
Boyfriend Blackmailing. Shocking Podcast.
Boyfriend Blackmailed – रेप के झूठे मामले तो आज कल अक्सर सामने आते हैं, लेकिन लड़कियां प्रेग्नेंसी जैसे नाजुक मसले पर भी अपने ब्वॉयफ्रेंड को ब्लैकमेल कर सकती है, ऐसा कम ही देखने और सुनने को मिलता है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ना सिर्फ अपने ब्वॉयफ्रेंड को प्रेग्नेंसी का डर दिखा कर ब्लैकमेल करने की बात कबूल कर रही है, बल्कि बाकायदा एक पॉडकास्ट में सोफे पर बैठ कर अपनी इस करतूत का बखान भी कर रही है। (Boyfriend Blackmailed)
पॉडकास्ट में कही बातें सुन लोग हैरान
ये वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग लड़की के रवैये को लेकर सवाल उठा रहे हैं। वहीं पुरुषों के अधिकार के लिए काम करने वाली जानी-मानी समाजसेविका दीपिका नारायण भारद्वाज ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा कोई मामला पहली बार देखा है।
झूठे यूरिन सैंपल से करती थी ब्लैकमेल
सबसे पहले ये जान लीजिए कि आखिर वीडियो में है क्या? वीडियो में एक लड़की पॉडकास्ट में एक होस्ट के सामने बैठी है। होस्ट के किसी सवाल के जवाब में वो लड़की अपने किए का बखान कर रही है। लड़की कर रही है कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से प्रेग्नेंट हो गई थी। हालांकि तब तो उसने अबॉर्शन करवा लिया था, लेकिन प्रेग्नेंसी के समय का यूरिन सैंपल उसने अपने पास सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद जब-जब उसे पैसों की जरूरत होती थी, वो प्रेग्नेंसी किट में यूरिन सैंपल डाल कर अपने ब्वॉयफ्रेंड को वो दिखाती थी और उससे आसानी से पैसे ऐंठ लेती थी। होस्ट.. जो खुद भी एक मेल है, वो इस लड़की का ये हथकंडा सुन कर हक्का-बक्का रह जाता है।
सोशल मीडिया पर वीडियो देखें-
https://x.com/DeepikaBhardwaj/status/
सोशल मीडिया में यूजर्स दे रहे हैं लानतें
हालांकि ये वीडियो कितना जेनुइन है और कितना प्रैंक, न्यूज क्रॉनिकल्स अभी इसकी पुष्टि नहीं कर सका है, लेकिन इस वीडियो ने लोगों हैरान तो जरूर कर दिया है। खास कर पॉडकास्ट में आई लड़की, जिस अंदाज में ब्वॉयफ्रेंड को ब्लैकमेल करने का ट्रिक बता रही है, उसे देख कर लोग हैरान हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग जहां लड़की को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे अतुल सुभाष और मानव शर्मा केस से भी जोड़ रहे हैं। हालांकि ऐसे यूजर्स भी हैं, जो बता रहे हैं कि ये वीडियो प्री-प्लांड और फेक है। जो सिर्फ व्यूअरशिप बटोरने के लिए बनाया गया है।
Kolkata Dey Family News – करोड़पति परिवार.. होनहार बच्चे.. और 6 लोगों का ‘सुसाइड पैक्ट’..