
Bihar News. सोनम से भी खतरनाक निकली गुंजा. फूफा से इश्क. पति का कत्ल.
Bihar News – बिहार के औरंगाबाद जिले में हुए नए-नवेले दूल्हे के कत्ल की साजिश ने पुलिस वालों को भी चौंका दिया है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से गुंजा नाम की लड़की अपने ही फूफा के प्यार में पागल हो कर अपने पति का कत्ल शादी के महज 45 दिन में ही करवा दिया, वो इंदौर की सोनम रघुवंशी वाली साजिश से भी ज्यादा खतरनाक है। पुलिस ने इस सिलसिले में गुंजा और दो शूटर्स को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने गुंजा के पति प्रियांशु को गोली मारी थी। अब इस केस का खुलासा होने के बाद लोग गुंजा की साजिश की गहराई जान कर हैरान हैं।
फूफा के घर में रह कर गुंजा करती थी पढ़ाई
औरंगाबाद की रहने वाली गुंजा का अफेयर खुद से करीब 25 साल बड़े अपने ही फूफा जीवन सिंह के साथ तब शुरू हुआ था, जब वो दसवीं पास करके फूफा के घर डाल्टनगंज में रहने गई थी। असल में फूफा ने गुंजा के पिता से बेटी की अच्छी परवरिश और हायर स्टडीज के लिए उसे अपने पास डाल्टनगंज भेजने का सुझाव दिया था। जिसे गुंजा के पिता राम रूप ने मान लिया और यही उनसे सबसे बड़ी भूल गई। फूफा की गुंजा पर गलत नजर थी।

शादी के बाद भी गुंजा ने फूफा भेजी अपनी अश्लील तस्वीरें
हद तो ये रही फूफा अपने इरादों में कामयाब होता रहा और गुंजा को बहलाता फुसलाता रहा और गुंजा फूफा के प्यार में डूबती चली गई। उसने अपने फूफा को रोकना तो दूर उसका पूरा साथ दिया। फूफा उसे तरह तरह के गिफ्टस दिया करता था। उसे मोबाइल फोन खरीद कर दिया था। बदले में वो उसके साथ रिलेशन बनाता था। यहां तक कि शादी के पहले और शादी के बाद भी गुंजा अपनी अश्लील और आपत्तिजनक तस्वीरें अपने बूढ़े फूफा को भेजा करती थी।
शादी के बाद भी ‘लव’ कॉन्टिन्यू रखने का किया वादा
पुलिस ने जब कत्ल की तफ्तीश के दौरान गुंजा का मोबाइन फोन जब्त किया, तो इस बात का खुलासा हुआ। गुंजा ने अपनी कई आपत्तिजनक तस्वीरें अपने फूफा को भेजी थी। यहां तक कि उसने अपनी शादी के दिन भी फूफा से कुल 99 बार बातचीत की थी। असल में उसका फूफा उसे शादी नहीं करने देना चाहता था। चाहती तो वो भी यही थी। लेकिन मम्मी-पापा की इज्जत के डर से उसने हामी दी। इसके बाद वो फूफा को राजी करती रही और आखिरकार इस बात के लिए राजी करवा लिया कि वो शादी के बाद भी उससे मिलती-जुलती रहेगी।
फूफा ने दिया था जमीन और 40 लाख रुपये का झांसा
मगर, शादी के बाद इस सीक्रेट रिलेशन को कॉन्टिन्यू रखने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में उसने अपने फूफा के साथ मिल कर अपने पति प्रियांशु का मर्डर प्लान किया। फूफा ट्रांसपोर्टर है। उसका बाइक का शो-रूम भी है। उसके पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उसने गुंजा के सामने भी इसी पैसे का पासा फेंका। उसने कहा कि अगर वो प्रियांशु को छोड़ कर उसके पास वापस चली आए, तो उसे जमीन का एक हिस्सा देने के साथ-साथ 40 लाख रुपये का एक गिफ्ट अमाउंट भी देगा। गुंजा इसकी लालच में आकर अपने पति को छोड़ कर उसके पास जाने के लिए तैयार हो गई।
फूफा ने शूटर हायर किए, गुंजा ने शूटरों को पति की तस्वीर भेजी
अब फूफा ने शूटर हायर किए। शूटर्स की गुंजा से बात करवाई। गुंजा ने अपने खुफिया मोबाइल फोन से अपने पति प्रियांशु की तस्वीर शूटर्स को भेजी और शूटर्स ने 24 जून को घात लगा कर प्रियांशु को गोली मार दी। दमाद के कत्ल की इस वारदात में गुंजा का नाम सामने आने के बाद उसके घर वाले सन्न रह गए हैं। उसके पिता राम रूप सिंह का कहना है कि अब गुंजा उनकी बेटी नहीं है। उसे फांसी होनी चाहिए। राम रूप सिंह ने मीडिया वालों से बातचीत करते हुए कहा कि उनका दामाद प्रियांशु एक अच्छा लड़का था। उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था।
गुंजा और शूटर पकड़े गए, फूफा है फिलहाल फरार
गुंजा के अपने ही फूफा के साथ अफेयर की जानकारी ना तो फूफा के घर वालों की थी, ना गुंजा के घर वालों को और ना ही प्रियांशु के घर वालों को, जिसके साथ गुंजा की 10 मई को शादी हुई थी। पुलिस ने कत्ल की वारदात के बाद जब गुंजा का मोबाइल फोन जब्त कर उसकी जांच की, तो इस राज से पर्दा हटा। फिलहाल मास्टरमाइंड फूफा फरार है। औरंगाबाद पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है।
कैसे रची गई प्रियांशु के कत्ल की पूरी साजिश. पूरी कहानी नीचे पढ़ें-
Bihar News : 60 साल के फूफा से अफेयर, शादी के दिन 99 कॉल्स और नए-नवेले दूल्हे का क़त्ल..