Bihar Dancer Girl – बिहार में एक ऑर्केस्ट्रा के दौरान एक लड़के ने लड़की मांग में सिंदूर भर दिया था। इस वीडियो को बाद में लोगों ने खूब शेयर किया और तरह-तरह की बातें की। वीडियो में लड़की के साथ स्टेज पर नाचते नाचते एक मनचले लड़के ने उसकी मांग भर दी थी और उसे खुलेआम सबके सामने गले लगाया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की शादी को लेकर यूजर्स ने सवाल भी उठाए। कुछ ने लड़के की हरकत की निंदा की, जबकि कुछ ने कहा कि देखते हैं कि ये शादी कितने दिन चलती है। (Bihar Dancer Girl)
ससुर के इनकार से मामले में आया पहला ट्विस्ट
इस मामले में पहला ट्विस्ट तब आया था, जब इस शादी के बाद लड़के के पिता ने लड़की को अपनी बहू मानने से ही इनकार कर दिया था। जबकि लड़की ने बाकायदा वीडियो बना कर अपने ससुर को चुनौती दी थी कि जब उनके बेटे ने स्टेज पर सबके सामने उसकी मांग भरी है, तो फिर अब वो उसी के साथ रहेगी। उसे कोई अलग नहीं कर सकेगा। लेकिन अब इस मामले में एक और ट्विस्ट आ गया है।
सोशल मीडिया पर डांस और शादी का वीडियो-
https://x.com/shivamsln001/status/1892453527487992248
लड़के से अलग होने के लिए 4 लाख की पेशकश
इस नए ट्विस्ट के मुताबिक लड़के के घर वालों ने अब इस विवाद को निपटाने के लिए लड़की को चार लाख रुपये देने की पेशकश की है। बिहार के एक पत्रकार ने इस मामले को लेकर आरोपी लड़के गुलशन यादव से बात की। जिसमें गुलशन ने जहां सिंदूर को अबीर बताते हुए अपना बचाव करने की कोशिश की, वहीं ये भी कहा कि चार लाख रुपये में विवाद खत्म करने की बात चल रही है। यानी रुपये के दम पर अब मनचले लड़के के घरवाले लड़की का मुंह बंद करवाने की कोशिश में है।
सोशल मीडिया पर लड़के का इंटरव्यू सुनिए-
https://x.com/shivaydv_/status/1892446800948142138
सोशल मीडिया पर 4 लाख की पेशकश पर लड़की का जवाब सुनिए-
https://x.com/shivaydv_/status/1892447270378901774
हालांकि इस मामले में लड़की ने एक बार फिर ये साफ कर दिया है कि वो रुपये लेकर मामले में कोई समझौता नहीं करेगी। बल्कि हर हाल में लड़के के साथ रहेगी। उधर, लड़की के घरवालों का कहना है कि उनकी बेटी उनसे अलग रहती है और मनमानी करती है और लड़की का कहना है कि चूंकि वो ऑर्केस्ट्रा में डांस करती है, परिवारवालों ने उसे घर से निकाल दिया है। यानी स्टेज पर हुई एक शादी की कहानी हर रोज़ नया मोड़ लेती जा रही है।
Vivo V40e – एक बेहतरीन फ़ोन, इस प्लेटफ़ॉर्म पर है सुपर ऑफ़र, मिस किया तो पछताएंगे