Bianca Censori – कोई लड़की अगर ऐसी ड्रेस पहन कर आए, जिसके आर-पार पूरी तरह सबकुछ देखा जा सके, तो इसे आप क्या कहेंगे? जाहिर है ऐसी ड्रेस पहनना और ना पहनना बराबर है। लेकिन फैशन और शो-बिज की दुनिया में कई बार लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं कि सारी हदें टूट जाती हैं। इस बार नामी ऑस्ट्रेलियन मॉडल बियांका सेंसोरी (Bianca Censori) ने कुछ ऐसा ही किया है। बियांका अमेरिका लॉस एंजेल्स में आयोजित 67वें ग्रैमी एवार्ड में भाग लेने पहुंची और ड्रेस के नाम पर ऐसी पारदर्शी वन पीस पहन कर खड़ी हो गईं कि देखने वाले बस देखते रह गए। क्योंकि आर-पास सबकुछ दिख रहा था।

बियांका सेंसोरी (Bianca Censori) के इस ड्रेसिंग सेंस पर अब पूरी दुनिया में बहस की शुरुआत हो गई है। कुछ लोग इसे फैशन का नाम दे रहे हैं, तो कुछ इसे पागलपन बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर बियांका का ये वीडियो बड़ी तेज़ी से शेयर किया जा रहा है। बियांका सेंसोरी ने रैपर कैनी वेस्ट (Kanye West) से शादी की है। दोनों ग्रैमी अवार्ड के प्रोग्राम में साथ ही पहुंचे। बियांका जब प्रोग्राम वाली जगह पर पहुंची, तो उन्होंने काले रंग की फर ओवरकोट पहन रखी थी। लेकिन फोटोग्राफी स्टेज पर आते ही उन्होंने हौले से वो ब्लैक ओवरकोट उतार दिया और ट्रांसपरेंट मिनी ड्रेस में खड़ी हो गई। ये ड्रेस कुछ इतनी रिविलिंग थी कि देखने वालों को समझ ही नहीं आया कि वो कैसे रिएक्ट करें। आर-पार पूरी तरह सबकुछ दिख रहा था। हद तो ये रही कि बियांका ने इस बार अपने निजी अंगों को भी छुपाने की जरूरत नहीं समझी।
कुछ लोग बियांका सेंसोरी की इस ड्रेस को उनके पति कैनी वेस्ट के एल्बम वल्चर्स 1 से जोड़ कर देख रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बियांका और वेस्ट ने मिल कर वल्चर्स 1 के कवर आर्टवर्क तो रिक्रिएट करने की कोशिश की है। इससे पहले पिछले साल इस अल्बम के कवर के लिए बियांका कुछ ऐसी ही ड्रेस पहन कर सामने आई थी। जिसमें वो थाई की ऊंचाई तक वाले काले बूट पहने थी। साथ ही काले रंग की एक ऐसी पारदर्शी ड्रेस पहनी थी, जिसमें सबकुछ दिख रहा था। तब उन्होंने अपने निजी अंगों को आंशिक रूप से छुपा रखा था। लेकिन इस बार तो ऐसा भी नहीं था।