Bareilly Husband Murder : प्रेमी के चक्कर में पति को ‘चूहा’ समझ कर मार डाला.. चाय और फंदे वाली साजिश..

Bareilly Husband Murder – बरेली के फतेहगंज इलाके में 13 अप्रैल की रात को एक बड़ी वारदात हुई। यहां रहने वाले एक शख्स ने पहले खुद को कमरे में बंद कर लिया और फिर गले में फंदा लगा कर जान दे दी। पत्नी ने जब ये मंजर देखा और डर के मारे शोर मचाने लगी। आस-पास के लोग फौरन मदद के लिए आए। दरवाजा तोड़ा और अंदर फंदे में लटक रहे शख्स को नीचे उतारा गया। उसका जिस्म ठंडा पड़ चुका था।

फौरन लोग उसे उठा कर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने केहर सिंह नाम के इस आदमी को मरा हुआ करार दिया। इधर केहर सिंह की मौत हुई और उधर उसकी पत्नी रेखा की तो मानों दुनिया ही उजड़ गई। वो दहाड़े मार कर रोने लगी। कभी खुद को कभी अपनी तकदीर को कोसने लगी। लोगों के लिए केहर की पत्नी रेखा को संभालना मुश्किल होने लगा। लेकिन चूंकि मामला खुदकुशी का था, तो पुलिस को जांच भी करनी ही थी।

Bareilly Husband Murder – मरने वाले के भाई ने लगाया भाभी और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप

पुलिस की जांच चालू हुई। पुलिस अभी इस खुदकुशी का रहस्य पता करने में जुटी थी, तब तक केहर सिंह के भाई अशोक ने पुलिस में शिकायत दी कि उसके भाई ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि उसका कत्ल किया गया है और कातिल भी कोई और नहीं बल्कि उसकी भाभी रेखा और उसका आशिक पिंटू हैं। ये अपने आप में हैरान करने वाली बात थी। क्योंकि जिस तरह रेखा अपने पति की मौत पर दुखी थी और रो रही थी, अशोक की शिकायत पर यकीन करना भी मुश्किल हो रहा था।

Bareilly Husband Murder
Bareilly Husband Murder. पति को मार कर रेखा ने रोने-धोने को खूब ड्रामा किया.

अशोक बेशक पुलिस को ये बता रहा हो कि उसकी भाभी और भाभी के आशिक ने उसके भाई की हत्या कर दी, तो भी सवाल ये उठता है कि अगर केहर सिंह की हत्या ही की गई, तो फिर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कैसे था? दरवाजा अंदर से तो तभी बंद होगा, जब अंदर मौजूद शख्स खुद ऐसा करे। इस सिचुएशन में ऐसा केहर सिंह ही कर सकता है क्योंकि उसी की लाश कमरे में लटकती हुई मिली थी। ऐसे में इस मौत की असली कहानी पर फिलहाल रहस्य की चादर है।

Bareilly Husband Murder – पुलिस की पूछताछ में केहर की पत्नी रेखा ने कबूल लिया जुर्म

केहर सिंह के भाई का कहना था कि रेखा के पिंटू के साथ चल रहे अफेयर के चलते उनके घर में अक्सर लड़ाइयां होती थी। केहर सिंह ने कई बार अपनी जान का खतरा भी बताया था। ऐसे में उसे भाभी और उसके प्रेमी पर ही शक है। अब पुलिस ने रेखा और पिंटू दोनों को हिरासत में लिया। पुलिस की मानें तो पहले तो दोनों ने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की, लेकिन जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई, तो दोनों ने गुनाह कबूल कर लिया।

एक और बीवी की जहरीली साजिश की कहानी जानिए-

https://newschronicles.in/meerut-snake-murder/

सोशल मीडिया पर इस खबर से जुड़ी कुछ और जानकारी-

https://x.com/Knewsindia/status/

इसी के साथ रेखा ने जब कत्ल की असली कहानी सुनाई, तो लोग हैरान रह गए। रेखा ने बताया कि वारदात की रात उसने अपने पति की चाय में चूहा मारने वाली दवाई मिला दी थी। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौका पाकर उसने अपने प्रेमी पिंटू को घर बुला लिया और फिर दोनों ने मिल कर पहले गला घोंट कर उसकी जान ली और फिर कत्ल को खुदकुशी दिखाने के लिए उसकी लाश को फंदे के सहारे लटका दिया।

Bareilly Husband Murder – अगर मामला कत्ल का है, तो दरवाजा अंदर से बंद कैसे हुआ?

फिलहाल पुलिस इसे कत्ल का मामला मान कर चल रही है, लेकिन एक बड़ा सवाल अपनी जगह पर है। वो ये कि अगर ये कत्ल है और कत्ल पत्नी ने किया है, तो फिर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कैसे था? जाहिर है अगर दरवाजा अंदर से बंद हो, तो मामला खुदकुशी का ही होगा। ऐसे में पुलिस भी फिलहाल इस सवाल पर उलझी है कि दरवाजा अंदर से बंद था या नहीं? क्योंकि जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक दरवाजा तोड़ा जा चुका था।

Telangana Killer Mom : मां के नाम पर कलंक, वासना में अंधी होकर 3 बच्चों का किस्तों में कर डाला कत्ल..

About The Author